उत्तराखंडकानून व्यवस्थाक्राइमपेपर लीक प्रकरणभर्ती
SIT ने UKSSC ऑफिस पहुंचकर खंगाले रिकार्ड, अफसरों से की पूछताछ
The SIT visited the UKSSSC office, examined records and questioned officers

SIT ने UKSSC ऑफिस पहुंचकर खंगाले रिकार्ड, अफसरों से की पूछताछ
देहरादून, 26 सितंबर 2025: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा में प्रश्नपत्रों के फोटो लीक होने के मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) ने आज आयोग के कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की और महत्वपूर्ण रिकार्ड खंगाले। टीम ने परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और संचालन के मानकों की जानकारी लेते हुए दस्तावेज तलब किए।
एसआईटी का गठन शासन द्वारा किया गया था ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जा सके। इसकी निगरानी उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश करेंगे और टीम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश कर रहे हैं।





