अध्यात्मउत्तराखंडचारधाम यात्रातीर्थाटनधर्म-परम्पराएंराष्ट्रीयसंस्कृति

केदारनाथ के लिए दूसरे चरण में उड़ान भरने लगे हेली

Helicopters resume second phase of operations for Kedarnath

खबर को सुनें


केदारनाथ के लिए दूसरे चरण में उड़ान भरने लगे हेली

 

अब यात्रा समाप्ति तक जारी रहेगी सेवा, पहले चरण में 68 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लिया हेली सेवा का लाभ, केदारघाटी में तीन स्थानों गुप्तकाशी, फाटा व शेरसी से हो रहा धाम के लिए हेली सेवा का संचालन

देहरादून, 15 सितंबर 2026 : केदारनाथ धाम  के लिए दूसरे चरण की हेली सेवा मंगलवार से शुरू हो गई। वर्षाकाल में यह अस्थायी रूप से बंद थीं। अब मौसम
अनुकूल होते ही धाम के लिए फिर हेली उड़ान भरने लगे हैं और कपाट बंद होने तक इनका संचालन जोा रहेगा। पहले चरण में 68,671 श्रद्धालुओं ने हेली सेवा से बाबा केदार के दर्शन किए थे।

तीर्थ यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए केदारघाटी के आठ हेलीपैड से निजी कंपनियों की ओर से हेली सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। हेली सेवाओं से विशेष रूप से बुजुर्ग, दिव्यांग और पैदल यात्रा करने में असमर्थ श्रद्धालु लाभान्वित होंगे। वहीं, कम समय में दर्शन के इच्छुक श्रद्धालु भी इसका लाभ उठा सकेंगे। इससे पूर्व, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की टीमों ने घाटी के सभी हेलीपैड और वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निर्धारित मानकों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच के बाद उड़ान संचालन की अनुमति प्रदान की गई है।

जिला प्रशासन ने हेली सेवाओं के संचालन में डीजीसीए के दिशा-निर्देशों और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उड़ानों के दौरान मौसम, दृश्यता और हवा की गति समेत अन्य परिस्थितियों पर लगातार नजर रखी जाएगी। प्रतिकूल मौसम अथवा किसी अन्य जोखिम की स्थिति में सुरक्षा मानकों के अनुरूप उड़ानों को रोकने का निर्णय लिया जाएगा।

प्रशासन ने हेली सेवा प्रदाता कंपनियों को यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button