Blogआपदाआपदा प्रबंधनउत्तराखंडऑफबीटचारधाम यात्रादुर्घटनाराष्ट्रीय

चारधाम क्षेत्र में बंद हुई चार्टर्ड हेली सेवा, सड़क मार्ग से वापस भेजे गए हेली से बदरीनाथ आए यात्री

Chartered helicopter services in the Char Dham region have been suspended; pilgrims who had arrived in Badrinath via helicopter have been sent back by road.

खबर को सुनें


चारधाम क्षेत्र में बंद हुई चार्टर्ड हेली सेवा, सड़क मार्ग से वापस भेजे गए हेली से बदरीनाथ आए यात्री

रविवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे 50 से अधिक यात्रियों ने सोमवार को हेली कंपनियों के कर्मचारियों पर निकाला गुस्सा, चारधाम क्षेत्र के लिए देहरादून से 12 एविएशन कंपनी कर रही हैं चार्टर्ड हेली सेवा का संचालन

देहरादून, 02 नवंबर 2026: उत्तराखंड नागर विमानन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) की ओर से चारधाम क्षेत्र में 10 नवंबर तक चार्टर्ड हेली सेवा बंद रखने संबंधी आदेश ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे यात्री सोमवार सुबह हेली का इंतजार करते रहे और जब हेली सेवा बंद होने की जानकारी मिली तो इसका गुस्सा उन्होंने हेली कंपनियों के कर्मचारियों पर निकाला। बाद में हेली कंपनियों ने उन्हें सड़क मार्ग से वापस भेजा।

चारधाम क्षेत्र में हेली सेवाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कड़ा रुख अपनाते हुए सिंगल इंजन चार्टर्ड हेलीकाप्टरों में दो पायलट बैठाने की अनिवार्यता कर दी है। इस आदेश के विरोध में हेली कंपनियों ने सोमवार से अपनी सेवाएं बंद रखने का निर्णय लिया था। साथ ही यात्रियों की एडवांस बुकिंग भी निरस्त कर दी। हालांकि, यूकाडा ने रविवार को ही 10 नवंबर तक चार्टर्ड हेली सेवा बंद रखने का आदेश जारी कर दिया था। इसका असर हेलीकाप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे 50 से अधिक यात्रियों पर देखने को मिला। हालांकि, हेली कंपनियों की ओर से उन्हें सड़क मार्ग से वापस भेजा गया। यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि कंपनियों ने अपनी मौजूदा बुकिंग निरस्त करने की सूचना प्राधिकरण को दे दी है।

बता दें कि शुक्रवार दोपहर बदरीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का एक हेलीकाप्टर पांडुकेश्वर की पहाड़ियों पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद डीजीसीए ने चारधाम क्षेत्र में हेली सेवाओं की सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने का निर्णय लिया।

चारधाम क्षेत्र हेली सेवा संचालित करने वाली कंपनी

हिमालयन हेली सर्विसेज, इंडो काप्टर्स, राजस एयरो स्पोर्ट्स, थंबी एविएशन, चिप्सन एविएशन, एरो एयरक्राफ्ट, पिलग्रिमेज एविएशन, हेरिटेज एविएशन,
यूनाइटेड हेलीचार्टर्स, कान एयरो, बारामती एग्रो व स्यांदन एविएशन कंपनी।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button