उत्तराखंडभालू का आतंकभालू का हमला

भालू से बचने के प्रयास में पहाड़ी से गिरकर महिला की मौत

Woman dies after falling from a hillside while trying to escape a bear

खबर को सुनें


भालू से बचने के प्रयास में पहाड़ी से गिरकर महिला की मौत

देहरादून, 02 नवंबर 2026 : पौड़ी जिले के जयहरीखाल ब्लाक स्थित ग्राम क्वलगाड में जंगल घास लेने गई एक महिला भालू के हमले से बचने के प्रयास में पहाड़ी से गिर गई। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार ग्रामसभा घेटुलगांव की ग्राम क्वलगाड निवासी 40 वर्षीय बसंती देवी हमेशा की तरह गांव से सटे जंगल में घास लेने गई हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार जंगल में अचानक बसंती देवी के सामने भालू आ धमका, जिससे बचने के लिए बसंती ने पर्हाड़ी की ओर दौड़ लगा दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान वह पहाड़ी से गिर गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button