उत्तराखंडऑफबीटधरोहरपर्यटनमनोरंजनराष्ट्रीयसंस्कृति

दून में दस दिन रहेगी उत्तराखंड कौथिग की धूम

Uttarakhand Kauthig to bring ten days of festivities to Dehradun

खबर को सुनें


दून में दस दिन रहेगी उत्तराखंड कौथिग की धूम

अखिल गढ़वाल सभा की ओर से 24 अक्टूबर से दो नवंबर तक रेंजर्स कॉलेज ग्राउंड में किया जा रहा कौथिग का आयोजन, कौथिग का सभा के हीरक जयंती वर्ष पर होना बना रहा इसे खास


  • देहरादून, 18 अक्टूबर 2026: राजधानी देहरादून में 24 अक्टूबर से दस दिन तक उत्तराखंड कौथिग की धूम रहेगी।अखिल गढ़वाल सभा की ओर से आयोजित कौथिग की शुरुआत रेंजर्स कॉलेज ग्राउंड में शाम पांच बजे से होगी। इस बार कौथिग सभा के हीरक जयंती वर्ष पर आयोजित हो रहा है, जिसकी तैयारियां इन दिनों जोर-शोर से चल रही हैं।

    अखिल गढ़वाल सभा के महासचिव गजेंद्र भंडारी ने बताया कि कौथिग का उद्घाटन शाम पांच बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। इसके बाद छह बजे से उत्तराखंड के लोकनृत्यों का प्रदर्शन किया जाएगा। 25 अक्टूबर से होने वाले कार्यक्रमों को ब्योरा निम्नवत है-

    25 अक्टूबर

    पूर्वाह्न 11.00 बजे से : थड़िया-चौंफला नृत्यों का प्रदर्शन।

    शाम 6.00 बजे से : उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध लोक गायकों पद्मश्री बंसती बिष्ट, अनिल बिष्ट, रोहित चौहान, भूपेन्द्र बसेड़ा, आलोक मलासी व अज्जू तोमर की गीत संध्या।

    26 अक्टूबर

    पूर्वाह्न 11.00 बजे से : छात्र-छात्राओं की चित्रकला प्रतियोगिता।

    शाम 6.00 बजे से : विश्वविद्यालय-तकनीकी विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं की ओर से लोकनृत्यों का प्रदर्शन ।

    27 अक्टूबर

    पूर्वाह्न 11.00 बजे से : उत्तराखंडी महिलाओं की आंचलिक वेशभूषा प्रतियोगिता।

    शाम 6.00 बजे से : विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य ।

    28 अक्टूबर

    पूर्वाह्न 11.00 बजे से : स्कूली छात्र-छात्राओं की समूहगान प्रतियोगिता।

    शाम 6.00 बजे से : उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध लोक गायकों गजेन्द्र राणा, सौरभ मैठाणी, बिशन हरियाला, रेशमा शाह व मंजू सुन्द्रियाल की गीत संध्या।

    29 अक्टूबर

    पूर्वाह्न 11.00 बजे से : पांडव नृत्य-गैंडा वध की प्रस्तुति।

    शाम 6.00 बजे से : सुप्रसिद्ध कवि-कवयित्रियों का गढ़वाली कवि सम्मेलन।

    30 अक्टूबर

    पूर्वाह्न 11.00 बजे से : अनुरागी बन्धुओं की लोकगीत प्रस्तुति।

    शाम 6.00 बजे से : गढ़वाली रामलीला प्रदर्शन (लेखक-निर्देशक कुलानन्द घनशाला)

    31 अक्टूबर

    पूर्वाह्न 11.00 बजे से : खेल-कूद प्रतियोगिता (महिला/पुरुष)।

    शाम 6.00 बजे से : उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध लोक गायकों गढ़रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी, संगीता ढौडियाल, रमेश बाबू गोस्वामी, सन्नी दयाल व संतोष खेतवाल की गीत संध्या।

    एक नवम्बर

    पूर्वाह्न 11.00 बजे से : उत्तरकाशी के लोक नृत्यों का प्रदर्शन।

    शाम 6.00 बजे से : उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्व लोकगायकों प्रीतम भरतवाण, मीना राणा, विवेक नौटियाल, खुशी जोशी व मनोज सागर की गीत संध्या।

    दो नवम्बर

    पूर्वाह्न 11.00 बजे से : उत्तराखण्ड की पौराणिक गाथा पर आधारित लोकनाट्य ‘चक्रव्यूह’ का प्रदर्शन। (लेखक-निर्देशक- डॉ. डीआर पुरोहित)

    शाम 6.00 बजे से : उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध लोकगायकों किशन महिपाल, दर्शन फर्स्वाण, दीपा नगरकोटी व हेमा करासी नेगी की गीत संध्या।

    नोट : समय एवं परिस्थिति अनुसार कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button