अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडऑफबीटजागरूकतापर्यटनप्रेरणायूथराष्ट्रीयस्पोर्ट्सस्वास्थ्य

अजय ने 6387 मीटर ऊंची ब्लैक पीक चोटी का किया सफल आरोहण

Ajay successfully climbed the 6,387-meter-high Black Peak.

खबर को सुनें


अजय ने 6387 मीटर ऊंची ब्लैक पीक चोटी का किया सफल आरोहण

पर्वतारोही अजय रावत ने ब्लैक पीक से दिया पशु कल्याण प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संदेश, लहराया लहित एनिमल वेलफेयर ग्रुप उत्तरकाशी का बैनर

देहरादून, 16 अक्टूबर 2026: उत्तरकाशी के मोरी जखोल गांव निवासी पर्वतारोही अजय रावत ने बंदरपूंछ शृंखला की सर्वाधिक 6,387 मीटर ऊंची ब्लैक पीक (काला नाग) चोटी का सफल आरोहण किया। इस दौरान उन्होंने चोटी पर लहित एनिमल वेलफेयर ग्रुप उत्तरकाशी का बैनर लहराकर पशु कल्याण, प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

लहित एनिमल वेलफेयर ग्रुप की मुख्य संयोजक खुशी नौटियाल ने ने बताया कि पर्वतारोही अजय रावत ने बीते सात अक्टूबर को इस चोटी का सफल आरोहण किया। इससे पहले भी वे कई पर्वत शिखरों का सफल आरोहण कर चुके हैं। इतनी ऊंचाई पर समूह का बैनर लहराना उनके लिए गर्व एवं प्रेरणा का विषय है। कहा कि इस ग्रुप से अधिकतर युवा और विद्यार्थी जुड़े हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद समूह पशुओं के बचाव, उपचार, टीकाकरण और पुनर्वास के साथ उनके प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए काम कर रहा है।

समूह का कहना है कि हिमालय की चोटियों पर बैनर लहराने का उद्देश्य प्रकृति, वन्यजीव और पर्यावरण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश देना है। टीम ने अजय रावत के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि हर जीव के प्रति करुणा और प्रकृति की रक्षा समाज की साझा जिम्मेदारी है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button