उत्तराखंडजंगली जानवरों का शिकारडरभालू का आतंकभालू का हमलाराष्ट्रीय

घास काट रहे दो युवकों पर झपटा भालू, दोनों गंभीर घायल

Bear pounces on two youths cutting grass; both critically injured.

खबर को सुनें


घास काट रहे दो युवकों पर झपटा भालू, दोनों गंभीर घायल

उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लाक का है यह मामला, सांकरी क्षेत्र स्थित सेब के बागीचे में घास काटने गए थे दोनों युवक, दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया

देहरादून, 06 अक्टूबर 2026: पहाड़ में जंगली जानवरों के हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। मंगलवार को उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लाक में भालू ने हमला कर दो युवकों को गंभीर घायल कर दिया। दोनों सांकरी क्षेत्र स्थित सेब के बागीचे में चारा काटने गए थे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी में उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया।

वन विभाग के रेंज अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि तिरोला तोक निवासी योगेश और दीपेश सेब के बागीचे में चारा काटने गए थे, उसी दौरान यह घटना हुई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए मोरी ले जाया गया। घायल युवक मूल रूप से नेपाल के निवासी हैं और वर्तमान में सांकरी के तिरोला तोक में रह रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। बता दें कि सोमवार को भटवाड़ी के मल्ला गांव में भी भालू ने चारा लेने जा रहे जगबीर सिंह रावत पर हमला कर दिया था। वह भी गंभीर रूप से घायल हैं।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button