अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडऑफबीटपर्यटनमनोरंजनराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

ऋषिकेश में बंजी जंपिंग शुरू, गंगा में राफ्टिंग के लिए अभी करना पड़ेगा इंतजार

Bungee jumping has started in Rishikesh, but one will have to wait a while longer for rafting in the Ganges.

खबर को सुनें


ऋषिकेश में बंजी जंपिंग शुरू, गंगा में राफ्टिंग के लिए अभी करना पड़ेगा इंतजार

राफ्टिंग शुरू करने से पहले तकनीकी समिति करेगी गंगा का निरीक्षण, पर्यटकों के लिए खोली गईं बंजी जंपिंग, वैली रोप जंप आदि साहसिक खेल गतिविधियां, आमतौर पर सितंबर मध्य से 30 जून तक चलता है राफ्टिंग सीजन

देहरादून, 16 सितंबर 2026: गंगा में राफ्टिंग के लिए तकनीकी समिति 20 सितंबर के बाद निरीक्षण करेगी। राफ्टिंग कब शुरू होगी, यह गंगा के जलस्तर पर निर्भर रहेगा। बीते वर्ष 27 सितंबर से राफ्टिंग शुरू हुई थी। वहीं, जंपिंग, वैली रोप जंप आदि साहसिक पर्यटन गतिविधियां पर्यटकों के लिए खोल दी गई हैं।

गंगा में राफ्टिंग गतिविधियों की निगरानी गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति करती है। राफ्टिंग सीजन आमतौर पर 30 जून तक चलता है। इसके बाद वर्षाकाल के दौरान जुलाई-अगस्त में राफ्टिंग बंद रहती है और सितंबर में जलस्तर सामान्य होने पर इसे दोबारा शुरू किया जाता है। वर्तमान में गंगा का जलस्तर 338.27 मीटर है। इसके 337.50 मीटर आने पर तकनीकी समिति निरीक्षण करेगी और फिर दोबारा राफ्टिंग शुरू करने की तारीख तय की जाएगी। तकनीकी समिति में आइटीबीपी, वन विभाग, पर्यटन विभाग आदि के प्रतिनिधि शामिल होते हैं।

वहीं, अन्य साहसिक खेल गतिविधियां पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। जंपिंन हाइट्स ऋषिकेश की ओर से बंजी जंप, वैली रोप जंप, रोप कट वैली जंप, फ्लाइंग फाक्स शुरू किया गया है। मोहन चट्टी स्थित जंपिंन हाइट्स के महाप्रबंधक मुंजाल जोशी ने बताया कि पर्यटकों के लिए साहसिक गतिविधि शुरू कर दी गई है। पर्यटकों की सुरक्षा कंपनी की पहली प्राथमिकता रहेगी। बताया कि साइट खुलने के साथ ही एडवेंचर के शौकीन पर्यटक भी पहुंचने शुरू हो गए हैं। अक्टूबर के लिए आनलाइन बुकिंग भी आ रही है। टिहरी के जिला पर्यटन अधिकारी एसएस राणा ने बताया कि राफ्टिंग शुरू करने की तारीख पर अभी फैसला नहीं हुआ है। इसके लिए 20 सितंबर के आसपास निरीक्षण किया जाएगा।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button