अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडतीर्थाटनपर्यटनयूथराष्ट्रीय

रूपकुंड की ट्रेकिंग पर रवाना हुआ 19 सदस्यीय दल

A 19-member team set off for the Roopkund trek.

खबर को सुनें


रूपकुंड की ट्रेकिंग पर रवाना हुआ 19 सदस्यीय दल

बुग्यालों में रात्रि प्रवास पर लगी रोक हटने के बाद शुरू हुई पर्यटन गतिविधियां, देवाल क्षेत्र के वाण गांव में लोगों ने पारंपरिक तरीके से किया टेकर्स का स्वागत, पर्यटन से जुड़े रोजगार को नई गति मिलने की उम्मीद

देहरादून, 12 सितंबर 2026: उत्तराखंड के बुग्यालों में रात्रि प्रवास पर लगी रोक हटने के बाद पर्यटन गतिविधियां एक बार फिर शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को इंडिया हैक्स का पहला 19 सदस्यीय ट्रेकिंग दल ग्राम पंचायत वाण से विश्व प्रसिद्ध रूपकुंड ट्रेक के लिए रवाना हुआ। चमोली जिले में स्थित रूपकुंड समुद्रतल से 15,696 फीट की ऊंचाई पर है।

वाण से रूपकुंड की पैदल दूरी 26 से 28 किमी है। वाण से वेदनी बुग्याल 12 किमी, वेदनी बुग्याल से पातर नचौंण्या पांच किमी और पातर नचौंण्या से बगुवाबासा होते हुए दस किमी की दूरी तय कर रूपकुंड पहुंचा जाता है। ग्राम पंचायत के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने दल के सदस्यों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया और सफल एवं सुरक्षित यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

ट्रेकिंग गतिविधियां दोबारा शुरू होने से गांव के बेरोजगार युवाओं और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग खासे उत्साहित हैं। क्षेत्र के युवाओं को गाइड, पोर्टर, कुक, होमस्टे, घोड़ा-खच्चर संचालन और अन्य पर्यटन सेवाओं के माध्यम से रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। नंदा राजजात पड़ाव वाण के अध्यक्ष हीरा सिंह गढ़वाली ने कहा कि रूपकुंड ट्रेक पर पहले दल का निकलना पूरे क्षेत्र के लिए खुशी और उम्मीद लेकर आया है। इससे स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही पर्यटन व्यवसाय को भी नई गति मिलेगी।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button