उत्तराखंडऑफबीटडरभालू का आतंकभालू का हमला

भालू के हमले में गंभीर घायल युवक को आठ किमी पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल

A young man seriously injured in a bear attack was carried eight kilometers to the hospital.

खबर को सुनें


भालू के हमले में गंभीर घायल युवक को आठ किमी पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल

उत्तरकाशी के फिताड़ी गांव निवासी युवक पर शुक्रवार सुबह भालू ने तब किया हमला, जब वह गांव के पास बासणी तोक स्थित अपने सेब के बागीचे में जा रहा था

देहरादून, 14 अगस्त 2026: उत्तरकाशी जनपद के मोरी ब्लॉक में गोविंद वन्यजीव विहार के अंतर्गत पड़ने वाले फिताड़ी गांव के एक युवक को भालू ने तब गंभीर रूप से घायल कर दिया, जब वह बासणी तोक स्थित अपने सेब के बागीचे में जा रहा था। विडंबना देखिए कि क्षेत्र में आसपास इलाज की कोई सुविधा न होने के कारण उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए डंडी पर बैठाकर आठ किमी दूर सड़क तक ले जाना पड़ा।

ग्राम पंचायत फिताड़ी के प्रधान कृष्णा सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह गांव का 24 वर्षीय युवक अनिरुद्ध अपने बासणी तोक स्थित सेब के बागीचे में जा रहा था। इसी बीच झाड़ियों में छिपे भालू ने उस पर हमला कर दिया। हमले में अनिरुद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया।संयोग से आसपास लोग मौजूद थे, सो उन्होंने शोर मचाकर भालू को वहां से भगाया। तब जाकर युवक की जान बच पाई।

इसके बाद ग्रामीणों ने युवक को डंडी के जरिये आठ किमी पैदल चलकर रोड हेड तक पहुंचाया। वहां से वाहन के जरिये उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी ले जाया गया। युवक के शरीर पर गहरे जख्म आए हैं। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

गोविंद वन्यजीव विहार की उप निदेशक निधि सेमवाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी को मौके पर भेज दिया गया। घटना की जांच कराई जा रही है और नियमानुसार पीड़ित को मुआवजा देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button