उत्तराखंडऑफबीटडरतेंदुए का हमला

फिर गुलदार का शिकार बनी पहाड़ की एक महिला, पौड़ी जनपद के नैनीडांडा विकासखंड की है ये घटना

Once again a woman from the hills became the victim of leopard, this incident happened in Nainital development block of Pauri district.

खबर को सुनें


फिर गुलदार का शिकार बनी पहाड़ की एक महिला, पौड़ी जनपद के नैनीडांडा विकासखंड की है ये घटना

देहरादून, 27 जून 2026: पौड़ी जनपद में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को नैनीडांडा विकासखंड की ग्रामसभा सत्खोलू के तोक ग्राम बणासी तल्ली के जंगल में गुलदार ने सुशीला देवी को तब शिकार बना लिया, जब वह अन्य महिलाओं के साथ मवेशियों के लिए घास काट रही थीं।

घटना सुबह करीब 11 बजे की है। ग्राम बणासी तल्ली निवासी शांति देवी व सुशीला देवी अन्य दिनों की भांति गांव की महिलाओं के साथ मवेशियों के लिए घास लेने जंगल गई हुई थीं। इसी बीच झाड़ियों में छिपा गुलदार सुशीला देवी पर झपट पड़ा। साथ की महिलाओं ने शोर मचा कर गुलदार को भागने का प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और गुलदार सुशीला को घसीटता हुआ झाड़ियों में ले गया।

गांव में यह सूचना पहुंचते ही अन्य लोग भी तत्काल मौके पर पहुंच गए। उन्हें सुशीला का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग गुलदार को तत्काल मारने की मांग कर रहे हैं।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button