उत्तराखंड

बड़ी खबर: देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को हटाया, प्रमेंद्र डोबाल होंगे दून के एसएसपी

खबर को सुनें


देहरादून 13 फरवरी 2026: लगातार एक के बाद एक हत्याओं के बाद पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव हुआ है। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को हटा दिया गया है।

उनके स्थान पर हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल देहरादून के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। जबकि हरिद्वार की कमान नवनीत भुल्लर को सौंपी गई है। इसके अलावा कई अन्य कप्तानों के भी ट्रांसफर किए गए हैं। बता दें कि देहरादून जिले में पिछले एक माह में पांच हत्या की वारदात हो चुकी है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button