उत्तराखंडऑफबीट

ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में छोड़ी पट्टी, नौ माह बाद मौत 

A bandage was left in the woman's stomach during the operation, she died after nine months

खबर को सुनें


ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में छोड़ी पट्टी, नौ माह बाद मौत

देहरादून, 22 अक्टूबर 2025 : राजधानी देहरादून में निजी नर्सिंग सेंटर की लापरवाही से महिला की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नौ माह पहले डिलीवरी के दौरान डॉक्टरों ने महिला के पेट में पट्टी छोड़ दी थी, जिससे संक्रमण फैल गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गंभीर लापरवाही सामने आई है। इस आधार पर नर्सिंग सेंटर का लाइसेंस 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है।

परिजनों के अनुसार, मृतका ने इसी वर्ष 29 जनवरी को उक्त नर्सिंग सेंटर में ऑपरेशन से बेटे को जन्म दिया था। डिलीवरी के चार दिन बाद उसे छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन कुछ ही दिन बाद महिला को लगातार पेट दर्द रहने लगा। परिजनों का कहना है कि कई बार डॉक्टरों से परामर्श लेने के बावजूद सही इलाज नहीं किया गया। करीब 20 दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर उसे दोबारा भर्ती कराया गया, जहां से उसे ग्राफिक एरा अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वहां जांच में पता चला कि ऑपरेशन के दौरान पेट में पट्टी छूट जाने से संक्रमण फैल गया था। उपचार के बावजूद महिला की मौत हो गई। इस खुलासे के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button