उत्तराखंडदुर्घटनास्वास्थ्य

उत्तराखंड के सभी अस्पतालों में मजबूत होगी फायर सुरक्षा प्रणाली

Fire safety system will be strengthened in all hospitals of Uttarakhand

खबर को सुनें


उत्तराखंड के सभी अस्पतालों में मजबूत होगी फायर सुरक्षा प्रणाली

इसके लिए मेडिकल कॉलेज व अस्पतालों का किया जाएगा फायर सेफ्टी ऑडिट

देहरादून, 9 अक्टूबर 2025 : उत्तराखंड सरकार ने राज्यभर के सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों तथा अस्पतालों में सुरक्षा और फायर सेफ्टी को लेकर सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशों पर सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी अस्पतालों में फायर सुरक्षा प्रणाली को मजबूत किया जाएगा, इमरजेंसी ड्रिल अनिवार्य होंगी और सुरक्षा ऑडिट समय-समय पर किया जाएगा।

सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा डॉ. आर. राजेश कुमार ने बैठक में स्पष्ट किया कि अस्पतालों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. अजय आर्य, प्राचार्य दून मेडिकल कॉलेज गीता जैन, उपसचिव जसंविदर कौर, सीएमएस दून मेडिकल कॉलेज डॉ. आर एस बिष्ट सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

दून मेडिकल कॉलेज में फायर सेफ्टी को लेकर सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि सभी अग्नि संकटी से संबंधित एनओसी (NOC) शीघ्र उपलब्ध कराई जाए। साथ ही स्प्रिंकलर, मोटर्स और अन्य फायर सेफ्टी उपकरणों की जांच और डेमो सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने निदेशक, चिकित्सा शिक्षा को भी आदेशित किया कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में प्रत्येक माह फायर मॉक ड्रिल आयोजित की जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “राज्य के सभी अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि राज्यभर में फायर अलार्म, स्प्रिंकलर सिस्टम की जांच, मासिक ड्रिल प्रैक्टिस और सुरक्षा ऑडिट अभियान तेज किया जाएगा।

राज्यव्यापी इस अभियान के तहत अस्पतालों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा, स्टाफ को प्रशिक्षित किया जाएगा और मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रशासनिक व कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उत्तराखंड सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि मरीजों और अस्पताल स्टाफ की सुरक्षा सर्वोपरि है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button