उत्तराखंडक्राइमशिक्षा

शिक्षक छात्रों से धुलवाता था अपनी कार, निलंबित

Teacher suspended for making students wash his car

खबर को सुनें


शिक्षक छात्रों से धुलवाता था अपनी कार, निलंबित

चमोली, 28 सितंबर 2025 : राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जूनीधार, थराली में तैनात सहायक अध्यापक घनश्याम तिवाड़ी को गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) चमोली, धर्म सिंह रावत ने इस संबंध में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें संबंधित शिक्षक विद्यालय के छात्रों से अपनी निजी कार धुलवा रहे थे। इस घटना से न केवल विभाग की छवि धूमिल हुई, बल्कि शिक्षक पद की गरिमा को भी ठेस पहुँची है। विद्यालय समय में छात्रों से निजी कार्य कराए जाने से पठन-पाठन बाधित हुआ, जो कर्मचारी आचरण नियमावली का गंभीर उल्लंघन है।
निलंबन अवधि में घनश्याम तिवाड़ी को वित्तीय नियमों के तहत जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। साथ ही उन्हें उप शिक्षा अधिकारी, प्राथमिक शिक्षा थराली कार्यालय से संबद्ध किया गया है। इस दौरान उनकी दैनिक उपस्थिति उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दर्ज होगी और बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना उनके लिए प्रतिबंधित रहेगा।
मामले की जांच के लिए उप शिक्षा अधिकारी, प्राथमिक शिक्षा थराली को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button