उत्तराखंडयूथस्पोर्ट्स

15,000 फीट की ऊंचाई पर होगी ऐतिहासिक मैराथन

Chief Minister flags off the promo of 'Adi Kailash Parikrama Run'

खबर को सुनें


मुख्यमंत्री ने किया ‘आदि कैलास परिक्रमा रन’ प्रोमो का फ्लैग ऑफ

आयोजन की पांच श्रेणियां

  • 60 किमी अल्ट्रा रन
  • 42 किमी फुल मैराथन
  • 21 किमी हाफ मैराथन
  • 10 किमी रन
  • पांच किमी रन
देहरादून, 21 सितंबर 2025 : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास से ‘आदि कैलाश परिक्रमा रन’ (अल्ट्रा मैराथन) के प्रोमो रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और इस ऐतिहासिक आयोजन का लोगो भी अनावरण किया। यह मैराथन राज्य स्थापना की रजत जयंती (25 वर्ष) के अवसर पर 2 नवंबर 2025 को गूंजी गांव से आयोजित की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह आयोजन राज्य में साहसिक व शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने, युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और नशा मुक्त उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। यह अल्ट्रा मैराथन समुद्र तल से 10,300 से 15,000 फीट की ऊंचाई पर आयोजित की जाएगी, जो इसे एक अनूठा और चुनौतीपूर्ण आयोजन बनाती है।
सीमांत विकास और रोजगार को मिलेगा बल
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह मैराथन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक विकास, पलायन की समस्या के समाधान और स्थानीय युवाओं के लिए स्थायी रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह द्वारा शुरू की गई ‘वाईब्रेंट विलेज योजना’ के उद्देश्यों को भी इस आयोजन से जुड़ा हुआ बताया।
सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा वैश्विक मंच
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिलेगी। यह स्थानीय लोगों के लिए होम-स्टे और पर्यटन से जुड़े स्वरोजगार के अवसर भी खोलेगा
रविवार को आयोजित प्रोमो रन में प्रदेशभर के बच्चों, युवाओं और विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह रन उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद् कार्यालय में समाप्त हुई।
पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि 10 किलोमीटर की इस दौड़ प्रतियोगिता के शीर्ष 3 विजेताओं को 2 नवंबर को गुंजी, पिथौरागढ़ में आयोजित होने वाली ‘आदि कैलाश मैराथन’ में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आयोजन की पाँच श्रेणियाँ होंगी I इसमें देशभर के एथलीट भाग लेंगे और विजेताओं को कुल ₹50 लाख की पुरस्कार राशि दी जाएगी। पर्यटन सचिव ने यह भी बताया कि इस आयोजन की सफलता के बाद जून 2026 में अगली मैराथन माणा-नीति घाटी में प्रस्तावित है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, आईटीबीपी के आईजी संजय गुंज्याल, अपर सचिव पर्यटन अभिषेक रूहेला, पूजा गर्ब्याल सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे I

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button