आपदा

डीएम को फुलेत पहुंचने में लग गए ढाई घंटे

It took two and a half hours for the DM to reach Phulet.

खबर को सुनें


डीएम को फुलेत पहुंचने में लग गए ढाई घंटे

मलबे से पटे रास्‍तों से तय किया आठ किमी का पैदल सफर

देहरादून, 19 सितंबर 2025 :  देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने आपदा प्रभावित क्षेत्र फुलेत का दौरा किया। मलबे से पटे रास्‍तों से पैदल सफर कर करीब  ढाई घंटे में फुलेत पहुंचे जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान, उन्होंने आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया और अधिकारियों को तत्काल राहत पहुँचाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने भूमि कटाव, फसल, भवन क्षति और पशु हानि के आकलन के लिए तहसीलदार, कृषि विभाग, उद्यान विभाग और लोक निर्माण विभाग (लोनिवी) के अधिकारियों को मौके पर ही रहकर काम करने के लिए कहा। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि मुआवजा अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।
लोनिवी के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त भवनों की टेक्निकल रिपोर्ट तुरंत जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, पीएमजीएसवाई को आपदा में लापता और मृत श्रमिकों का पूरा विवरण प्रस्तुत करने और मलबे से बंद पड़े रास्तों को तुरंत खोलने के लिए मौके पर ही धन स्वीकृत कर काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विद्यालयों से संबंधित समस्याओं के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी को क्षेत्र का दौरा कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। जिलाधिकारी का यह दौरा यह दर्शाता है कि प्रशासन आपदा से प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द मदद पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button