उत्तराखंड

गौरीकुंड के पास पहाडी से गिर बोल्‍डर की चपेट मे आया मैक्‍स वाहन, महिला समेत दो की मौत

पहाड़ में कहर ढा रही बारिश

खबर को सुनें


गौरीकुंड के पास पहाडी से गिर बोल्‍डर की चपेट मे आया मैक्‍स वाहन, महिला समेत दो की मौत

रुद्रप्रयाग, 1 सितंबर 2025 : उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन की घटनाओं से मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी क्रम में केदारनाथ धाम के प्रमुख पडाव सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच पहाडी से गिरे एक बोल्‍डर की चपेट में आने से मैक्‍स वाहन में सवार महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों की दो की हालत गंभीर है, उन्‍हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब 7:15 बजे हुआ। सोनप्रयाग से गौरीकुंड जा रहा मैक्‍स वाहन (UK 11 TA 1100) जब  मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन से गुजर रहा था तो अचानक पहाड़ी से एक बोल्‍डर वाहन पर जा गिरा। गिरकर सीधे वाहन पर आ लगा। इससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों को वाहन से बाहर निकाला। घायलों को तुरंत सोनप्रयाग अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
हादसे में जान गंवाने वालों में  रीता (30) और चंद्र सिंह (50) शामिल हैं, दोनों ही उत्तरकाशी के सियालब गांव के निवासी थे। घायलों में नवीन सिंह रावत (35), ममता (29) और प्रतिभा (25) शामिल हैं। इनमें से नवीन और ममता की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये भी सियालब गांव, उत्‍तरकाशी के रहने वाले थे।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button