
देहरादून। उत्तराखंड के पौड़ी जनपद में स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लैंसडौन में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दिल्ली की एक पर्यटक से होटल में दुष्कर्म किया गया। युवती अपने मंगेतर और परिजनों के साथ यहां घूमने आई थी।
लैंसडौन पुलिस के अनुसार जयहरीखाल प्रखंड के समखाल क्षेत्र स्थित एक होटल में परिवार ठहरा हुआ था। इसी दौरान शनिवार रात मंगेतर के मौसेरे भाई ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन घटना का खुलासा होने पर पुलिस को जानकारी दी गई। मामला राजस्व पुलिस क्षेत्र का होने से उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पीड़िता की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें https://globalganga.com/attempt-to-kidna…girl-at-gunpoint/



