आपदा
सन्नाटे की चादर ओढ़े है सैलानियों की सबसे पसंदीदा सैरगाह
सThe most favorite tourist destination is wrapped in a blanket of silence.

सन्नाटे की चादर ओढ़े है सैलानियों की सबसे पसंदीदा सैरगाह
-
कराह रही हैं पयर्टकों की चहल-कदमी से गुलजार रहने वाली सहस्रधारा की सड़कें और गलियां
देहरादन, 20 सितंबर 2025 : गुरु द्रोण की तपस्थली और सैलानियों की सबसे पसंदीदा सैरगाह सहस्रधारा सन्नाटे की चादर ओढ़े हुए है। जो सड़कें और गलियां सुबह से देर रात तक पयर्टकों की चहल-कदमी से गुलजार रहती थीं, वहां पसरी खामोशी यह बताने के लिए काफी है कि 15 सितंबर की उस रात बरपे कहर की कराह आज भी कम नहीं हुई है। एसडीआरएफ के जवानों के हिम्मत और हौसले से काफी हद तक सडकों और दुकोंनों के आसपास जमा मलबे के ढेर तो साफ हो गए हैं, लेकिन जिंदगी पटरी पर लौटने में हिचकिचा रही है। इसमें समय लगना तय हैै,घाव हरा है और सरकार मरहम लगाने का प्रयास कर ही रही है।





