Heritageअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मउत्तराखंडऑफबीटतीर्थाटनधरोहरधर्म-परम्पराएंराष्ट्रीयसंस्कृति

शीतकाल के लिए आज बंद होंगे हेमकुंड साहिब व लोकपाल तीर्थ के कपाट

The portals of Hemkund Sahib and Lokpal Tirath will close today for the winter season.

खबर को सुनें


शीतकाल के लिए आज बंद होंगे हेमकुंड साहिब व लोकपाल तीर्थ के कपाट

सेना का बैंड, रागी बंधु व 4,000 से अधिक श्रद्धालु घांघरिया पहुंचे, पाकिस्तान के 40 श्रद्धालु भी इनमें शामिल, वर्षा व भारी बर्फबारी के चलते शुक्रवार को घांघरिया से 340 श्रद्धालु ही भेजे जा सके हेमकुंड साहिब, बाकी को घांघरिया में ही रोका

देहरादून, 09 अक्टूबर 2026: चमोली जिले की भ्यूंडार घाटी में स्थित हेमकुंड साहिब व लोकपाल तीर्थ के कपाट शनिवार को दोपहर दो बजे शीतकाल के लिए बंद कर
दिए जाएंगे। इस उत्सव को यादगार बनाने के लिए सेना बैंड के साथ ही रागी बंधु व 4,000 से अधिक श्रद्धालु घांघरिया पहुंच चुके हैं। इनमें पाकिस्तान से पहुंचा श्रद्धालुओं का 40 सदस्यीय जत्था भी शामिल है।

हेमकुंड साहिब में बर्फ की एक फीट मोटी चादर बिछ चुकी है। अटलाकोटी से हेमकुंड साहिब के बीच तीन किमी हिस्से में पैदल मार्ग भी बर्फ से लकदक है, जिसे हटाया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो। वर्षा व भारी बर्फबारी के चलते शुक्रवार को 340 श्रद्धालु ही हेमकुंड भेजे गए। बाकी को घांघरिया में ही रोक दिया गया।

मौसम के बदले मिजाज के बीच भी हेमकुंड घाटी ‘जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के उद्घोष से गुंजायमान है। श्रद्धालुओं में इस कदर उत्साह है कि उन्हें कड़ाके की ठंड का भी एहसास नहीं हो रहा।  इस साल हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई व लोकपाल तीर्थ के कपाट 22 मई को खोले गए थे और अब तक 3.80 लाखश्रद्धालु यहां मत्था टेक चुके हैं। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि कपाट बंद होने के उत्सव में शामिल होने के लिए पंजाब, उत्तर प्रदेश व दिल्ली के साथ ही विदेश से भी श्रद्धालु घांघरिया पहुंच चुके हैं।

ट्रस्ट के सीईओ सरदार सेवा सिंह ने बताया कि पाकिस्तान के पेशावर से भी जत्थेदार पापेंद्र सिंह के नेतृत्व में 40 श्रद्धालु आए हुए हैं। सभी बर्फबारी को लेकर खासे उत्साहित हैं। बताया कि घांघरिया से श्रद्धालुओं के जत्थे शनिवार तड़के हेमकुंड के लिए रवाना किए जाएंगे।

आज के कार्यक्रम

  • सुबह पांच बजे : घांघरिया से हेमकुंड के रवाना होंगे श्रद्धालु

  • सुबह आठ बजे : हेमकुंड साहिब पहुंचेंगे श्रद्धालु

  • सुबह 10 बजे : सुखमणी साहिब का पाठ

  • सुबह 11:20 बजे : शबद-कीर्तन

  • दोपहर 12:30 बजे : इस यात्राकाल की अंतिम अरदास

  • दोपहर एक बजे : हुक्मनामा लेकर गुरु ग्रंथ साहिब को दीवान हाल से पंज प्यारों की अगुआई में सेना के बैंडों की मधुर धुनों के बीच सचखंड साहिब में किया जाएगा शोभित

  • दोपहर दो बजे : बंद किए जाएंगे धाम के कपाट। इससे पूर्व निशान साहिब पर चोला बदला जाएगा

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button