अंतरराष्ट्रीयआपदाउत्तराखंडऑफबीटखगोल-भूगोलधरोहरराष्ट्रीय
मौसम के बदले मिजाज ने रोका धराली में कल्प केदार मंदिर तलाशने का काम
Changing weather conditions have halted the search for the Kalp Kedar temple in Dharali.

मौसम के बदले मिजाज ने रोका धराली में कल्प केदार मंदिर तलाशने का काम

अब तक करीब 40 फीट की जा चुकी है खुदाई, नजर आने लगी हैं मंदिर परिसर की दीवारें, बीते वर्ष पांच अगस्त को खीरगंगा नदी के सैलाब में धराली कस्बे के साथ समा गया था प्राचीन कल्प केदार मंदिर भी
देहरादून, 29 अक्टूबर 2026: उत्तरकाशी के आपदा प्रभावित धराली कस्बे में मलबे के नीचे दबे प्राचीन कल्प केदार मंदिर को तलाशने के लिए चल रहा खुदाई का कार्य गुरुवार को हल्की बर्फबारी के कारण रोकना पड़ा। मंदिर समिति केपदाधिकारियों के अनुसार, अब तक 35 से 40 फीट तक खुदाई की जा चुकी है और मंदिर परिसर की दीवारें दिखाई देने लगी हैं। उम्मीद है कि दस फीट के आसपास और खुदाई करने के बाद मंदिर का पता चल सकता है।
बीते वर्ष पांच अगस्त को खीरगंगा नदी के सैलाब में धराली कस्बे के साथ वहां स्थित प्राचीन कल्प केदार मंदिर का नामोनिशान भी मिट गया था। इस बार पांच अगस्त को आपदा की बरसी पर ग्रामीणों ने क्षेत्र के आराध्य सोमेश्वर देवता से मंदिर काे तलाश करने की अनुमति मांगी थी। इसके बाद शारदीय नवरात्र के पहले दिन 11 अक्टूबर को खुदाई शुरू हुई। श्री कल्प केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश पंवार ने बताया कि खुदाई के दौरान मंदिर के दोनों ओर की दीवारें नजर आने लगी हैं। एक स्थान पर अधिक गहराई होने के कारण पीछे की ओर
से एक्सावेटर मशीन नीचे उतारने के लिए मलबा हटाया जाएगा। गुरुवार को बर्फबारी के चलते यह काम नहीं हो पाया।



