Heritageअंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडऑफबीटखगोल-भूगोलजागरूकतातीर्थाटनधरोहरपर्यटनप्रेरणाराष्ट्रीयसंस्कृति

60 किमी दौड़कर हिमालय और संस्कृति की सुरक्षा का संदेश देंगे कलम सिंह

Kalam Singh will convey a message of protecting the Himalayas and culture by running 60 km.

खबर को सुनें


60 किमी दौड़कर हिमालय और संस्कृति की सुरक्षा का संदेश देंगे कलम सिंह

7,300 फीट की ऊंचाई पर ग्राम मुन्दोली से शुरू होकर 14,000 फीट की ऊंचाई पर वेदनी बुग्याल तक लगाएंगे दौड़, रन फार सेफ कल्चर एंड हिमालयाज अभियान के तहत आयोजित हो रही यह दौड़

देहरादून, 17 सितंबर 2026 : हिमालय के पर्यावरण, प्राकृतिक विरासत और समृद्ध संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कलम सिंह बिष्ट शुक्रवार सुबह 60 किमी की दौड़ लगाएंगे। यह विशेष दौड़ रन फार सेफ कल्चर एंड हिमालयाज अभियान के तहत होगी और 7,300 फीट की ऊंचाई पर ग्राम मुन्दोली से शुरू होकर 14,000 फीट की ऊंचाई पर वेदनी बुग्याल तक जाएगी। यहां से दौड़ वापस ग्राम मुन्दोली पहुंचेगी।

इस 60 किमी रन का उद्देश्य केवल शारीरिक चुनौती पूरा करना नहीं, बल्कि हिमालय की संवेदनशील प्रकृति और सांस्कृतिक विरासत के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना है। कलम सिंह स्थानीय ग्रामीणों, युवा पीढ़ी और मां नंदा की बड़ी जात में शामिल यात्रियों से विशेष अपील करेंगे कि हिमालय को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। कहा कि हिमालय हमारी प्राकृतिक धरोहर होने के साथ-साथ हमारी संस्कृति, परंपराओं, आस्था और जीवन शैली का आधार है। इसलिए बुग्याल, जंगल, जलस्रोत व पर्वतीय क्षेत्रों को कूड़ा-कचरा और प्लास्टिक से बचाना जरूरी है। साथ ही स्थानीय रीति-रिवाजों और परंपराओं का सम्मान करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

रन फार सेफ कल्चर एंड हिमालयाज के माध्यम से युवाओं को प्रकृति संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का संदेश दिया जाएगा। कलम सिंह सभी स्थानीय लोगों और यात्रियों से अपील करेंगे कि वह मिलकर ‘हिमालय को सुरक्षित रखें, संस्कृति और परंपराओं को सुरक्षित रखें’ के संकल्प को आगे बढ़ाएं।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button