उत्तराखंडक्राइम

दून की इस कॉलोनी में हो रहा था गंदा काम…व्हाट्सएप पर तस्वीरें भेजकर फंसाते थे

पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, बाहरी राज्यों और जिलों की महिलाओं से कराते थे देह व्यापार

खबर को सुनें


देहरादून, 23 अक्टूबर 2026। राजधानी के पटेलनगर क्षेत्र में किराये के मकान से कथित रूप से संचालित देह व्यापार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। संस्कृति लोक कॉलोनी में छापेमारी कर पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मौके से 3500 रुपये नकद, दवाइयां और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटेलनगर पुलिस को 23 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि ब्राह्मणवाला स्थित संस्कृति लोक कॉलोनी के एक मकान में कमरा किराये पर लेकर कथित रूप से देह व्यापार कराया जा रहा है।

सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने संस्कृति लोक कॉलोनी की लेन नंबर एक स्थित मकान पर छापा मारा। पुलिस के अनुसार, एक कमरे में महिला और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जबकि दूसरे कमरे में दो अन्य महिलाएं मौजूद थीं। इसके बाद पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

व्हाट्सएप पर तस्वीरें भेजकर ग्राहकों से संपर्क

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी अजमीरा ने मकान किराये पर लेकर कथित रूप से देह व्यापार का संचालन शुरू किया था। वह मोबाइल फोन के जरिए ग्राहकों से संपर्क करती थी और व्हाट्सएप पर महिलाओं की तस्वीरें भेजती थी। पुलिस के मुताबिक, ग्राहकों की मांग के अनुसार आसपास के जिलों और बाहरी राज्यों से महिलाओं को देहरादून बुलाया जाता था। इसके बाद किराये के कमरे में कथित रूप से देह व्यापार कराया जाता था।

अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा

पुलिस ने मामले में अजमीरा (42), शेख अजीजल (30), रजनी (25) और अन्नू (23) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अजमीरा और शेख अजीजल संस्कृति लोक कॉलोनी, ब्राह्मणवाला, देहरादून के निवासी हैं। वहीं, रजनी ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर और अन्नू हरिद्वार जिले के सिडकुल क्षेत्र की निवासी है। चारों आरोपियों के खिलाफ पटेलनगर कोतवाली में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button