अवार्डउत्तराखंडऑफबीटयूथराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

उत्तराखंड चैलेंज कप अंडर-15 एवं 50 प्लस फुटबाल चैंपियनशिप 24 से दून में

Uttarakhand Challenge Cup Under-15 and 50+ Football Championship to be held in Dehradun from the 24th

खबर को सुनें


उत्तराखंड चैलेंज कप अंडर-15 एवं 50 प्लस फुटबाल चैंपियनशिप 24 से दून में

गूलर घाटी रोड स्थित भागीरथी एन्क्लेव के डीएफए ग्राउंड में होगा दो दिवसीय इस चैंपियनशिप का आयोजन, 22 अक्टूबर तक किया जा सकता है रजिस्ट्रेशन

देहरादून, 16 अक्टूबर 2026: दून में दो दिवसीय उत्तराखंड चैलेंज कप अंडर-15 एवं 50 प्लस फुटबाल चैंपियनशिप का आयोजन 24 अक्टूबर से होगा। अंडर-15 में एक जनवरी 2011 के बाद जन्मे खिलाड़ी और 50 प्लस में 31 दिसम्बर 1976 से पहले जन्मे खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। मुकाबले सुबह आठ बजे से गूलर घाटी रोड स्थित भागीरथी एन्क्लेव के डीएफए ग्राउंड में खेले जाएंगे।

चैंपियनशिप का आयोजन देहरादून फुटबाल एकेडमी (डीएफए ) और खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ़ उत्तराखंड की ओर से किया जा रहा है। आयोजक विरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि चैंपियनशिप के लिए टीम रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 22 अक्टूबर है। इसके लिए वाट्सएप नंबर 9319895526 पर संपर्क किया जा सकता है।

रावत ने बताया कि विजेता और उपविजेता टीम को ₹7,000 व ₹4000 के नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी व मैडल प्रदान किया जाएगा। बताया कि सभी खिलाड़ियों के लिए दोपहर में पहाड़ी भोजन और चाय की व्यवस्था आयोजन समिति की ओर से की जाएगी।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button