उत्तराखंडकानून व्यवस्थापेपर लीक प्रकरणयूथ

उत्तराखंड में पेपर लीक प्रकरण की होगी सीबीआई जांच

Uttarakhand paper leak case to be probed by CBI

खबर को सुनें


उत्तराखंड में पेपर लीक प्रकरण की होगी सीबीआई जांच

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की संस्तुति, छात्रों पर दर्ज मुकदमे होंगे वापस

देहरादून, 29 सितम्बर 2025
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अचानक परेड ग्राउंड पहुंचे और परीक्षा प्रकरण को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं से सीधे संवाद किया। सीएम ने युवाओं की मांग को स्वीकार करते हुए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की गत सप्ताह आयोजित परीक्षा की सीबीआई जांच की संस्तुति करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो और युवाओं के मन में किसी भी तरह का संदेह या शंका न रहे। उन्होंने बताया कि प्रकरण की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में एसआईटी कर रही है, लेकिन युवाओं की मांग को देखते हुए सरकार अब इसे सीबीआई को सौंपेगी।
धरना स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने भावुक अपील करते हुए कहा कि उत्तराखंड के युवा पढ़ाई के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं और उनके सपनों को सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पिछले चार साल में 25 हजार से अधिक पारदर्शी भर्तियां हुई हैं और सिर्फ एक प्रकरण में शिकायत सामने आई है।
मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं को आश्वस्त किया कि आंदोलन के दौरान यदि कहीं मुकदमे दर्ज हुए हैं, तो उन्हें वापस लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में युवाओं की अहम भूमिका है और सरकार उनके साथ खड़ी है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button