उत्तराखंडयातायात

उत्तराखंड के इस शहर में अब हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं

खबर को सुनें


हरिद्वार, 26 सितंबर 2025 : सड़क सुरक्षा को लेकर हरिद्वार में अब बड़ा कदम उठाया गया है। परिवहन विभाग ने ‘नो हेलमेट नो पेट्रोल’ अभियान की शुरुआत की है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने बताया कि इस पहल की शुरुआत औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल से की गई है।

अभियान के तहत फिलहाल चार पेट्रोल पंपों को चुना गया है। यहां बिना हेलमेट पहुंचे बाइक और स्कूटी सवारों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। विभाग ने पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि केवल हेलमेट पहनकर आने वाले दोपहिया चालकों को ही पेट्रोल दिया जाए।

इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए परिवहन विभाग ने बाइक स्क्वाड भी तैनात किए हैं। ये टीमें न केवल बिना हेलमेट चालकों का चालान करेंगी, बल्कि मौके पर उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग का महत्व भी समझाएंगी।

अधिकारियों का मानना है कि यह कदम आमजन को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करेगा और सड़क हादसों में कमी लाने में अहम भूमिका निभाएगा। हरिद्वार में शुरू हुई यह पहल आगे चलकर अन्य क्षेत्रों में भी लागू की जा सकती है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button