उत्तराखंडप्रेरणामनोरंजनयूथशिक्षाशोध

20 साल बाद भी आधा-अधूरा है चामी का मिलन केंद्र

Even after 20 years, Chami's meeting center remains incomplete

खबर को सुनें


20 साल बाद भी आधा-अधूरा है चामी का मिलन केंद्र

वर्ष 2004-05 में शुरू हुआ था निर्माण कार्य, सिर्फ भूतल बना, प्रथम तल अभी भी है अधूरा, इससे भूतल में भी आ रही है सीलन

देहरादून, 29 जनवरी 2026: पौड़ी जनपद के कल्जीखाल ब्लाक की ग्राम पंचायत चामी। यहां 20 साल पहले जिस मिलन केंद्र का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, वह आज तक भी आधा-अधूरा ही है। अब तो स्थिति यह है कि भूतल में सीलन आने लगी है और अधूरे छोड़े गए प्रथम तल की ईंटें खिसकने लगी हैं। कब किसी के सिर पर गिर जाएं, कहा नही जा सकता।

ग्राम पंचायत चामी में वर्ष 2004-05 में मिलन केंद्र के दो मंजिले भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ, लेकिन भूतल बनने के बाद प्रथम तल का का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। वर्तमान में यहां गांव के 50 से अधिक बच्चे ‘टीनेजर्स क्लब’ का संचालन करते हैं। इनमें पहली से लेकर 12वीं तक के बच्चे शामिल हैं। क्लब में शिक्षा, खेलकूद व अन्य गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।

इस क्लब की नींव वर्ष 2018 में साहित्यकार एवं लोक वैज्ञानिक डा. अरुण कुकसाल ने डाली थी। वर्तमान में गांव की बहू-बेटियां बच्चों के साथ मिलकर इसका संचालन करती हैं। डा. अरुण कुकसाल बताते हैं कि भूतल में सीलन आने से वहां लगाए गए चार कंप्यूटर खराब हो गए हैं। साथ ही केंद्र की लाइब्रेरी में मौजूद करीब दो हजार पुस्तकें भी खराब हो सकती हैं।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button