उत्तराखंडऑफबीटयूथराष्ट्रीय

कहानीकार हरभजन सिंह मेहरोत्रा की पुस्तक ‘गठरी व अन्य कहानियां’ अब पाठकों के हाथ में

Story writer Harbhajan Singh Mehrotra's book 'Bale and Other Stories' is now in the hands of readers

खबर को सुनें


कहानीकार हरभजन सिंह मेहरोत्रा की पुस्तक ‘गठरी व अन्य कहानियां’ अब पाठकों के हाथ में

देहरादून पुस्तक मेले में शनिवार 11 अप्रैल को प्रसिद्ध कथाकार जितेन ठाकुर ने किया पुस्तक का विमोचन, काव्यांश प्रकाशन से हुई है पुस्तक प्रकाशित

देहरादून, 11 अप्रैल, 2026 : देहरादून पुस्तक मेले में शनिवार को प्रसिद्ध कहानीकार हरभजन सिंह मेहरोत्रा की पुस्तक ‘गठरी व अन्य कहानियां’ का भव्य विमोचन वरिष्ठ कथाकार जितेन ठाकुर द्वारा किया गया। यह पुस्तक काव्यांश प्रकाशन ने प्रकाशित की है।

विमोचन के बाद अपने संबोधन में मुख्य अतिथि जितेन ठाकुर ने कहा कि हरभजन सिंह मेहरोत्रा की कहानियां समाज की सच्चाइयों को बेहद सरल एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती हैं। ‘गठरी व अन्य कहानियां’ पाठकों को न केवल मनोरंजन प्रदान करती हैं, बल्कि उन्हें जीवन के विभिन्न पहलुओं पर गंभीरता से सोचने के लिए भी प्रेरित करती हैं। कहा कि इस प्रकार की रचनाएं साहित्य को समृद्ध करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को पढ़ने और लिखने के लिए प्रेरित करती हैं।

समारोह में साहित्य प्रेमियों, लेखकों और पाठकों की बड़ी संख्या उपस्थित रही। कार्यक्रम के दौरान पुस्तक के कुछ अंशों का पाठ भी किया गया, जिसे साहित्य प्रेमियों ने खूब सराहा। पुस्तक में सामाजिक, मानवीय संवेदनाओं और जीवन के विविध अनुभवों को कहानियों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है, जो पाठकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने में सक्षम हैं।

इस अवसर पर साहित्यकार शशिभूषण बडोनी, कुसुम भट्ट, मुकेश नौटियाल, प्रकाशक एवं कवि प्रबोध उनियाल,  वरिष्ठ पत्रकार शीशपाल गुसाईं, शायर दर्द गढ़वाली, भारती मिश्रा, गंभीर सिंह पालनी, धनेश दत्त रतूड़ी, रजनीश त्रिवेदी,  प्रेम साहिल आदि उपस्थित रहे।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button