अध्यात्मउत्तराखंडऊर्जाचारधाम यात्रातीर्थाटनधरोहरधर्म-परम्पराएंप्रेरणाराष्ट्रीयसंस्कृति
भू-वैकुंठ में विराजे भगवान बदरी नारायण
Lord Badri Narayan resides in Bhu-Vaikuntha

भू-वैकुंठ में विराजे भगवान बदरी नारायण
अखंड ज्योति के दर्शन के दर्शन को पहुंचे14 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की मौजूदगी में खोले गए गुरुवार को बदरीनाथ धाम के कपाट, इसी के साथ पूर्णता को प्राप्त हुई उत्तराखंड हिमालय की चारधाम यात्रा
देहरादून, 23 अप्रैल, 2026: आस्था एवं उल्लास के बीच भगवान बदरी नारायण गुरुवार को गर्भगृह स्थित बदरीश पंचायत में विराजमान हो गए। सेना के गढ़वाल
स्काउट बैंड की मधुर लहरियों के बीच देश-विदेश से पहुंचे 14 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की मौजूदगी में 25 क्विंटल फूलों से सजे भू-वैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट सुबह 6:15 बजे खोले गए। इसी के साथ उत्तराखंड हिमालय की चारधाम यात्रा ने पूर्णता प्राप्त कर ली। कपाट खुलने के बाद अखंड ज्योति के दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।






