उत्तराखंड

सड़कों को गड्ढामुक्त करने में हरिद्वार सबसे आगे.. बाकी जिलों का भी हाल जानें

खबर को सुनें


देहरादून, 12 अक्टूबर 2025: दीपावली से पहले उत्तराखंड की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का सीएम पुष्कर सिंह धामी का संकल्प अब धरातल पर उतरता दिख रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद मैदानी जिलों में सड़क मरम्मत और पैचवर्क कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है, वहीं पर्वतीय इलाकों में भी मशीनें लगातार चल रही हैं।

लोक निर्माण विभाग के आंकड़ों के अनुसार, हरिद्वार में 94 प्रतिशत, ऊधम सिंह नगर में 78 प्रतिशत, जबकि देहरादून में 63 प्रतिशत पैचवर्क पूरा कर लिया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी काम में तेजी आई है और पौड़ी में 81 व श्रीनगर में 76 प्रतिशत कार्य निपट चुके हैं।

शनिवार को मुख्यमंत्री ने अपने आवास में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि दीपावली से पहले सभी सड़कों को पूरी तरह गड्ढामुक्त व सुरक्षित बना दिया जाए। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अब तक पूरे प्रदेश में 52 प्रतिशत पैचवर्क का कार्य पूरा हो चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शेष कार्यों को गुणवत्ता और गति दोनों के साथ पूरा किया जाए। बैठक में सीएम ने यह भी कहा कि राज्य के आपदा प्रभावित इलाकों में पुनर्निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने क्षतिग्रस्त पुलों के जल्द पुनर्निर्माण और नए पुलों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।

बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय, अपर सचिव विनीत कुमार सहित लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button