उत्तराखंड

विधवा मां को प्रताडित करने वाले बेटों पर गुंडा एक्‍ट में केस दर्ज 

डीएम ने लिया एक्शन

खबर को सुनें


विधवा मां को प्रताडित करने वाले बेटों पर गुंडा एक्‍ट में केस दर्ज

देहरादून, 25 अगस्‍त 2025 : यह खबर दिल को दहला देने वाली है, मगर एक माँ की पीड़ा को देखकर प्रशासन का मानवीय चेहरा भी सामने आया है। देहरादून में एक विधवा महिला विजय लक्ष्मी पंवार ने जिलाधिकारी सविन बंसल से गुहार लगाई कि उनके दो नशेड़ी बेटे उन्हें मारते-पीटते हैं और पैसों के लिए लगातार प्रताड़ित करते हैं। महिला ने जिलाधिकारी से कहा कि उसे डर है कि उसके बिगड़ैल बेटे उसे जान से मार डालेंगे।
इस दर्द भरी दास्तान को सुनकर जिलाधिकारी बंसल ने तत्काल कार्रवाई करने का फैसला किया। उन्होंने सीधे तौर पर गुंडा एक्ट  के तहत दोनों बेटों पर केस दर्ज कर दिया। जिलाधिकारी ने गोपनीय जांच भी करवाई, जिसमें पड़ोसियों ने भी मां पर हो रहे अत्याचारों की पुष्टि की।
जांच रिपोर्ट में साफ हुआ कि दोनों बेटे, शुभम पंवार और एक अन्य, अपनी मां को जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। इसके बाद डीएम ने 24 घंटे के भीतर दोनों बेटों को नोटिस जारी कर दिया। उन्हें 26 अगस्त को सुबह 10:30 बजे कोर्ट में पेश होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने इस मामले को ‘फास्ट ट्रैक’ श्रेणी में डाल दिया है ताकि जल्द से जल्द महिला को सुरक्षा और न्याय मिल सके।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button