उत्तराखंडकानून व्यवस्थाबैठकयातायातयूथ

जरा चलके तो देखो ओवर स्पीड, करके तो देखो रेड लाइट जंप

Try driving over speeding, try jumping red lights

खबर को सुनें


जरा चलके तो देखो ओवर स्पीड, करके तो देखो रेड लाइट जंप

देहरादून, 16 अक्टूबर 2025 : राज्य में ओवर स्पीड और रेड लाइट जंप करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में आयोजित राज्य सड़क सुरक्षा कोष प्रबंध समिति की बैठक में निर्देश दिए कि ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए।

मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि रेड लाइट जंप करने वाले चालकों का लाइसेंस कम से कम तीन माह के लिए निलंबित किया जाए। वहीं, जिन वाहनों के चालान के बाद भी कंपाउंडिंग की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है, उन्हें सीसीटीवी कैमरों के जरिए ट्रैक कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही अधूरी नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उसका शत-प्रतिशत क्रियान्वयन त्वरित गति से हो।

मुख्य सचिव ने पुलिस विभाग को ट्रैफिक संचालन को अधिकतम डिजिटल और ऑटोमोड सिस्टम पर लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक उपकरण, ट्रैफिक व स्ट्रीट लाइट और नवीन तकनीक के प्रयोग से सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए।

साथ ही, उन्होंने जन जागरूकता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने पर जोर देते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति शिक्षित करना आवश्यक है।

मुख्य सचिव ने परिवहन और स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि दुर्घटना की स्थिति में हेली एंबुलेंस जैसी त्वरित मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए व्यवहारिक योजना तैयार की जाए।

बैठक में सचिव शैलेश बगोली, बृजेश कुमार संत, पुलिस महानिरीक्षक निलेश आनंद भरणे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button