Blog

भाजपा ने घोषित की 16 जिलों की कार्यकारिणी, तीन जिलों की सूची पर इंतजार

BJP announced the executive committee of 16 districts

खबर को सुनें


भाजपा ने घोषित की 16 जिलों की कार्यकारिणी, तीन जिलों की सूची पर इंतजार

देहरादून, 7 सितंबर2025  :  भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के 16 जिलों की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इनमें देहरादून महानगर, देहरादून ग्रामीण व ऋषिकेश भी शामिल है। पार्टी ने जिला स्तर पर उपाध्यक्ष, महामंत्री, जिलामंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, सह-कार्यालय मंत्री, मीडिया संयोजक, आईटी संयोजक, सोशल मीडिया संयोजक और सह-संयोजक सहित विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद जिन जिलों की कार्यकारिणी घोषित की गई है उनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऋषिकेश, रुड़की, चंपावत, अल्मोड़ा, काशीपुर, ऊधमसिंह नगर, देहरादून ग्रामीण, पौड़ी, हरिद्वार, देहरादून महानगर, रानीखेत, नैनीताल और कोटद्वार शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों की कार्यकारिणी की घोषणा जल्द ही की जाएगी। वहीं, प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्सुकता बनी हुई है। माना जा रहा है कि प्रदेश स्तर की कार्यकारिणी की घोषणा अब नवरात्र में ही हो सकती है, क्योंकि सात सितंबर से पितृ पक्ष की शुरुआत हो रही है।
इस घोषणा के साथ भाजपा ने जिले स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को और सुदृढ़ करने का संदेश दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि नई कार्यकारिणी से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों की तैयारियों में तेजी आएगी।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button