अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडऑफबीटपर्यटनप्रेरणायूथराष्ट्रीयव्यक्तित्वस्पोर्ट्स

स्वतंत्रता दिवस पर निम ने लद्दाख की माउंट कुन चोटी का सफल आरोहण, लहराया तिरंगा 

On Independence Day, Nim successfully climbed Mount Kun peak in Ladakh and hoisted the tricolor.

खबर को सुनें


स्वतंत्रता दिवस पर निम ने लद्दाख की माउंट कुन चोटी का सफल आरोहण, लहराया तिरंगा 

अब माउंट नुन चोटी का भी आरोहण करेगा निम का पर्वतारोही दल, दोनों चोटियों के आरोहण को बीती 28 जुलाई को निम के प्रधानाचार्य कर्नल एसएस राजपुरोहित के नेतृत्व में रवाना हुआ था 14 सदस्यीय पर्वतारोही दल

देहरादून, 16 अगस्त 2026: नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के 14 सदस्यीय दल ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की सुरु घाटी में स्थित माउंट कुन (7,077 मीटर) चोटी का सफल आरोहण कर वहां तिरंगा लहराया। दल को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यह सफलता मिली। अब दल का लक्ष्य माउंट नुन (7,135 मीटर) चोटी का भी आरोहण करना है। निम का यह दल बीती 28 जुलाई को प्रधानाचार्य कर्नल एसएस राजपुरोहित के नेतृत्व में चोटियों के आरोहण को रवाना हुआ था।

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान देश के प्रतिष्ठित पर्वतारोहण प्रशिक्षण संस्थानों में से एक है। संस्थान का पर्वतारोही दल अभियान के पहले चरण में पांच अगस्त को जम्मू एवं कश्मीर स्थित सोनमर्ग पहुंचा था। यहां दल ने पर्वतारोहण अभियान के लिए आवश्यक अनुकूलन को पूरा किया।फिर अपने लक्ष्य के अनुसार दल ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पर पूर्वाह्न 11 बजे माउंट कुन के शिखर पर सफलतापूर्वक पहुंचकर अपने साहस, दृढ़ संकल्प, तकनीकी दक्षता, अनुशासन एवं उत्कृष्ट टीम भावना का परिचय दिया। अब दल ने 21 अगस्त तक इससे लगती माउंट नुन चोटी के सफल आरोहण की योजना बनाई है।

यह पहली बार है जब निम ने माउंट नुन-कुन के आरोहण का अभियान आयोजित किया है। इस अभियान का उद्देश्य संस्थान के प्रशिक्षकों को गढ़वाल और कुमाऊं हिमालय से अलग भौगोलिक और मौसम की स्थिति में व्यावहारिक पर्वतारोहण का अनुभव प्रदान करना है, ताकि उनकी प्रशिक्षण क्षमताओं और दक्षता में वृद्धि हो सके। दल में निम के प्रधानाचार्य कर्नल एसएस राजपुरोहित समेत कैप्टन जी. संतोष कुमार, सूबेदार भूपिंदर सिंह, सूबेदार गुरमिंदर सिंह बाल, सिपाही बोंग तागा, रविंद्र रावत, अंशुल गलता, क्रितिक कैथ, सुमित नेगी, रोबिन पंवार, रमेश (गाइड) आदि शामिल थे।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button