उत्तराखंडऑफबीटचारधाम यात्रातीर्थाटनधर्म-परम्पराएंबैठकराष्ट्रीय

बदरी-केदार धाम में पारदर्शी होगी चढ़ावे की गणना,  एसओपी बनाने पर शुरू हुआ काम

Counting of offerings at Badri-Kedar Dham to be transparent; work on formulating an SOP has begun.

खबर को सुनें


बदरी-केदार धाम में पारदर्शी होगी चढ़ावे की गणना,  एसओपी बनाने पर शुरू हुआ काम

ऋषिकेश में हुई श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की बोर्ड बैठक में लिया गया यह निर्णय, आदिबदरी मंदिर समूह के मामले में परीक्षण के बाद लिया जाएगा निर्णय

देहरादून, 12 सितंबर 2026: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) बदरी-केदार धाम समेत अधीनस्थ अन्य मंदिरों में चढ़ावे की गणना पारदर्शी तरीके से करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करेगी। बीकेटीसी बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया। वहीं, चमोली जिले के आदिबदरी समूह को बीकेटीसी में शामिल करने के मामले में परीक्षण के बाद निर्णय लिया जाएगा। बैठक में रुद्रप्रयाग जिले के त्रियुगीनारायण मंदिर को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दे दी गई।

शनिवार को ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप कार्यालय सभागार में हुई बोर्ड बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पास हुए। इनमें द्वितीय चरण की यात्रा व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने, गुप्तकाशी शोणितपुर स्थित संस्कृत महाविद्यालय का नामकरण समिति के दिवंगत सदस्य श्रीनिवास पोस्ती के नाम पर करने, समिति की वेबसाइट का आधुनिकीकरण, यात्रा एसओपी बनाने, अधीनस्थ मंदिरों में सीसीटीवी व्यवस्था पुख्ता करने, चढावा गणना के कार्य को  पारदर्शी बनाने, ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में द्वितीय चरण के जीर्णोद्धार कार्य करने, तुंगनाथ धाम का जीर्णोद्धार, त्रियुगीनारायण मंदिर को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने संबंधी प्रस्ताव शामिल हैं।

बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि आदिबदरी मंदिर समूह को समिति के सुपुर्द करने के लिए स्थानीय कमेटी का प्रस्ताव भी बोर्ड बैठक में आया था। इसका परीक्षण कराया जा रहा है। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती व विजय कप्रवाण, सदस्य नीलम पुरी, राजपाल सिंह जड़धारी, महेंद्र शर्मा, दिनेश डोभाल, विनीत पोस्ती, प्रह्लाद पुष्पवाण, देवी प्रसाद देवली, राजेंद्र डिमरी, धीरज पंचभैया, राकेश भंडारी, कमला बग्वाड़ी, जेपी सेमवाल, राजकुमार तिवारी, रजनीश भट्ट, मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ आदि ने हिस्सा लिया।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button