

देहरादून, 18 अक्टूबर 2025: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने देहरादून–टनकपुर एक्सप्रेस के संचालन में बदलाव किया है। अब यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी। पहले यह ट्रेन केवल दो दिन ही चलती थी। नई व्यवस्था के तहत ट्रेन देहरादून से बुधवार, शुक्रवार, रविवार को टनकपुर के लिए रवाना होगी। वहीं, टनकपुर से इसकी वापसी मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को होगी।
यात्रियों की बढ़ती मांग पर लिया फैसला
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि देहरादून, हल्द्वानी और कुमाऊं के बीच यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही थी। लोगों की सुविधा के लिए ट्रेन की आवृत्ति बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
पर्वतीय यात्रियों को मिलेगी राहत
टनकपुर से देहरादून आने वाले यात्रियों को अब अधिक विकल्प मिलेंगे। खासकर शिक्षा, उपचार और कामकाज के सिलसिले में आने-जाने वालों को इससे राहत मिलेगी।



