उत्तराखंडधरोहरपर्यटनप्रेरणामनोरंजनयूथराष्ट्रीयशिक्षासंस्कृति

ओडिशा में केंद्र की योजनाओं का अवलोकन करेगा उत्तराखंड के पत्रकारों का दल

A team of journalists from Uttarakhand will observe the central government's schemes in Odisha.

खबर को सुनें


ओडिशा में केंद्र की योजनाओं का अवलोकन करेगा उत्तराखंड के पत्रकारों का दल

 

  • सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ फिशरीज एंड एक्वाकल्चर भुवनेश्वर, सेंट्रल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट कटक, पारादीप पोर्ट व कोणार्क हेरिटेज साइट का शैक्षिक भ्रमण करेंगे पत्रकार

  • नंदनकानन प्राणी उद्यान, जगन्नाथ पुरी व रघुबरपुर हेरिटेज गांव जाने का भी है कार्यक्रम, अपनी पारंपरिक कला और हस्तशिल्प के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है रघुबरपुर हेरिटेज गांव

जागरण संवाददाता, देहरादून: प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरो देहरादून व सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सहयोग से उत्तराखंड के पत्रकारों का 15 सदस्यीय दल रविवार को देहरादून से ओडिशा के लिए रवाना हुआ। इस भ्रमण का उद्देश्य केंद्र सरकार की ओर से ओडिशा में संचालित महत्वपूर्ण परियोजनाओं व विकास कार्यों का अवलोकन करना है। दल में 15 पत्रकार शामिल हैं, जो 25 मार्च तक ओडिशा में विभिन्न स्थानों पर विकास योजनाओं का अध्ययन करेंगे।

पीआईबी देहरादून के सहायक निदेशक एवं दल नायक संजीव सुंद्रियाल ने बताया कि शुरुआत में पत्रकारों का दल ओडिशा के राज्यपाल से मुलाक़ात करेगा। अगले चरण में दल को सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ फिशरीज एंड एक्वाकल्चर भुवनेश्वर, सेंट्रल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट, कटक, पारादीप पोर्ट व कोणार्क हेरिटेज साइट का भ्रमण कराने का कार्यक्रम है। कहा कि इस भ्रमण जरिये ओडिशा में केंद्र सरकार की उपलब्धियों की गहन, सटीक और स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। साथ ही यह भी पता चलेगा कि राष्ट्रीय महत्व की विभिन्न परियोजनाओं का क्रियान्वयन धरातलीय स्तर पर कितनी गंभीरता से हो रहा है।

रघुबरपुर हेरिटेज गांव के बारे में भी जानेगा दल

सुंद्रियाल ने बताया कि इस दौरान उत्तराखंड के पत्रकारों को उड़ीसा में चल रही केंद्र सरकार की विकास परियोजनाओं की प्रगति एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी। यह आयोजन मीडिया को सरकारी प्रयासों की सटीक, स्पष्ट एवं तथ्यात्मक जानकारी प्रदान करने में सहायक होगा, जिससे लोगों तक सही सूचना पहुंच सकेगी। बताया कि भ्रमण अवधि में दल नंदन कानन प्राणी उद्यान, जगन्नाथ पुरी व रघुबरपुर हेरिटेज गांव भी जाएगा। रघुबरपुर अपनी पारंपरिक कला और हस्तशिल्प के लिए विश्वभर में विशिष्ट पहचान रखता है। इस हेरिटेज गांव के लगभग हर घर में कलाकार रहते हैं, जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी अपनी कला को आगे बढ़ा रहे हैं।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button