क्राइम

सफेद कट्टे में मिली लाश का राज खुला

The mystery of the dead body found in a white sack is revealed

खबर को सुनें


सफेद कट्टे में मिली लाश का राज खुला

देहरादून, 23 सितंबर। देहरादून पुलिस ने बसंत विहार क्षेत्र में हुई 22 वर्षीय युवती विशाखा की हत्या का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। इस घटना में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मृतका का भाई विशाल मुख्य आरोपी के रूप में फरार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर की सुबह बसंत विहार थाना क्षेत्र के पितांबरपुर मजार के पास जंगल में एक सफेद कट्टे के अंदर युवती का शव बरामद हुआ था। शव की पहचान विशाखा पुत्री बुधराम निवासी स्मिथनगर, प्रेमनगर के रूप में हुई। प्रथम दृष्टया जांच में युवती के हाथ-पैर बंधे पाए गए और उसकी हत्या मारपीट कर की गई थी।
एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस व एसओजी टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर जांच शुरू की। फुटेज में मृतका के भाई विशाल और उसके किरायेदार लोकेन्द्र उर्फ राजा को मोटरसाइकिल से सफेद कट्ट ले जाते हुए देखा गया। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी राजा को दबोच लिया।
पूछताछ में राजा ने खुलासा किया कि 21 सितंबर की रात नशे के विवाद में विशाल ने अपनी बहन विशाखा के साथ मारपीट की और उसके हाथ-पांव बांध दिए। पिटाई के दौरान विशाखा की मौत हो गई। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए विशाल ने राजा की मदद ली और दोनों ने शव को कट्टे में भरकर टी-स्टेट के जंगल में गड्ढे में फेंक दिया।
पुलिस ने आरोपी लोकेन्द्र उर्फ राजा पुत्र बलराम सिंह निवासी बिजनौर, हाल किरायेदार स्मिथनगर प्रेमनगर, उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी विशाल की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।
इस जघन्य हत्याकांड ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और पुलिस जल्द ही फरार आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button