उत्तराखंडऑफबीटधरोहरपर्यटनप्रेरणायूथराष्ट्रीय

पर्यटकों के 50 सदस्यीय दल ने किया कुश कल्याण बुग्याल का दीदार

A 50-member group of tourists visited Kush Kalyan Bugyal.

खबर को सुनें


पर्यटकों के 50 सदस्यीय दल ने किया कुश कल्याण बुग्याल का दीदार

पर्यटन मेले के बाद पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी, हिमालय की खूबसूरत वादियों ने मन मोहा, सिल्ला गांव से शुरू होता है ट्रेक, योजनाबद्ध विकास से रोजगार की उम्मीद

देहरादून, 29 अक्टूबर 2026 : पर्यटन मेले के बाद उत्तरकाशी के कुश कल्याण बुग्याल में पर्यटकों की आवाजाही फिर बढ़ने लगी है। टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन के 50 सदस्यीय पर्यटक दल ने यहां पहुंचकर विशाल घास के मैदानों और हिमालय की खूबसूरत वादियों का आनंद लिया। बढ़ते पर्यटन से स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार की संभावनाएं भी बढ़ी हैं।

कुश कल्याण क्षेत्र प्राकृतिक संपदा, लोक संस्कृति, धार्मिक आस्था और पारंपरिक विरासत के लिए जाना जाता है। यहां के लिए ट्रेक ग्राम पंचायत सिल्ला से शुरू होता है। पर्यटक गंगोत्री हाईवे से करीब 10 किमी सड़क मार्ग से सिल्ला पहुंचते हैं और फिर शुरू होती है पैदल यात्रा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि होमस्टे, स्थानीय उत्पाद और पर्यटन सुविधाओं के विकास से ग्रामीणों की आजीविका को बढ़ावा मिल सकता है।

ग्राम प्रधान सुमित्रा रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य पार्वती नेगी और जिला पंचायत सदस्य ज्योति राणा ने दल के भ्रमण पर खुशी का इजहार किया। उन्होंने ट्रेक, पैदल मार्ग, जरूरी सुविधाओं के योजनाबद्ध विकास और स्थानीय युवाओं को पर्यटन से जोड़ने की जरूरत बताई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और स्थानीय संस्कृति को बनाए रखने पर जोर दिया।

कुश कल्याण पर्यटन एवं पर्यावरण उत्थान समिति के अध्यक्ष विनोद रावत ने कहा कि समिति क्षेत्र को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर पहचान दिलाने और पर्यावरण के अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। ट्रेक विकसित होने पर गाइड, होमस्टे, परिवहन और स्थानीय उत्पादों के जरिये रोजगार के अवसर सृजित हो सकते हैं। समिति जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और संबंधित संस्थाओं के सहयोग से प्रकृति व संस्कृति के संरक्षण के साथ पर्यटन विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button