अंतरराष्ट्रीयअवार्डउत्तराखंडऑफबीटजागरूकताधरोहरपर्यटनपुरस्कारप्रेरणाराष्ट्रीयसम्मानसाहित्य सम्मान

अंग्रेजी के प्रसिद्ध लेखक रस्किन बान्ड को मिलेगा पहला कार्बन जस्टिस अवार्ड

Renowned English author Ruskin Bond to receive the first Carbon Justice Award.

खबर को सुनें


अंग्रेजी के प्रसिद्ध लेखक रस्किन बान्ड को मिलेगा पहला कार्बन जस्टिस अवार्ड

संरक्षण, शोध, तकनीक व सामुदायिक विकास के कार्यों के लिए मिलेगा यह सम्मान, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी और एप्रोप्रिएट टेक्नोलाजी इंडिया ने की अवार्ड की शुरुआत

देहरादून, 08 अक्टूबर 2026: हिमालय, प्रकृति और यहां रहने वाले लोगों के हितों को अपनी रचनाओं के माध्यम से स्वर देने वाले प्रसिद्ध अंग्रेजी लेखक रस्किन बान्ड को पहला कार्बन जस्टिस अवार्ड दिया जाएगा। ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी और एप्रोप्रिएट टेक्नोलाजी इंडिया (एटीआइ) ने हिमालयी क्षेत्रों के संरक्षण और लोगों के कल्याण के लिए उल्लेखनीय कार्यों को पहचान देने के लिए इस अवार्ड की शुरुआत की है।

ग्राफिक एरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने कहा कि बान्ड ने कहानी, उपन्यास, कविता और बाल साहित्य के जरिये हिमालय के पहाड़, जंगल, नदी, घाटी और जनजीवन को आत्मीयता से प्रस्तुत किया है। उनकी रचनाओं ने कई पीढ़ियों को प्रकृति और हिमालय के करीब लाने के साथ प्राकृतिक विरासत को सहेजने की भावना भी मजबूत की है। इसी आजीवन साहित्यिक सरोकार और हिमालय से जुड़ाव के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

अवार्ड के तहत शोध, शिक्षा, संरक्षण, तकनीक, सामुदायिक विकास, जन-जागरूकता, साहित्य और सामाजिक कार्य के क्षेत्र में योगदान को सम्मान मिलेगा। डा. घनशाला ने कहा कि हिमालय का विकास आर्थिक और तकनीकी प्रगति तक सीमित नहीं हो सकता। पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय लोगों का कल्याण भी जरूरी है। एटीआइ का पर्यावरण, उपयुक्त तकनीक और पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों के साथ लंबे समय से चल रहा कार्य इस पहल का आधार है। ग्राफिक एरा के सेंटर फार हिमालयन स्टडीज के चेयर प्रो. एसपी सिंह का हिमालयी पारिस्थितिकी और संरक्षण पर दीर्घकालिक शोध भी इस पहल की प्रेरणा रहा है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button