उत्तराखंडऑफबीटजागरूकतापर्यटनमनोरंजनराष्ट्रीय

हाथी दिवस पर सावन ने लूटी महफिल, कालागढ़ हाथीशाला का है वह सबसे छोटा हाथी

Sawan stole the show on Elephant Day; he is the youngest elephant at the Kalagarh elephant camp.

खबर को सुनें


हाथी दिवस पर सावन ने लूटी महफिल, कालागढ़ हाथीशाला का है वह सबसे छोटा हाथी

देहरादून, 04 अक्टूबर 2026: वन्यप्राणी सप्ताह-2026 के तहत रविवार को कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र कालागढ़ में हाथी दिवस की धूम रही। इस दौरान वहां हाथीशाला में रह रहे हाथियों ने दावत का आनंद उठाया। वन क्षेत्राधिकारी नंदकिशोर रूबाली ने विभागीय हाथियों को गुड़, गन्ना, आटे के लड्डू, केला और सब्जियों की दावत दी।

वन क्षेत्राधिकारी नंदकिशोर रूबाली ने कहा कि हाथी वन पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनके संरक्षण के लिए मानव सहयोग और जागरूकता जरूरी है। हाथीशाला में मौजूद सावन व गजराज समेत चार हाथी बच्चों और अन्य लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। एलीफैंट कैंप के करीब आठ वर्षीय हाथी सावन ने गुड़, गन्ना, लड्डू, केला और सब्जियों का खूब आनंद लिया। हाथी को दावत का आनंद लेते देख बच्चे भी उत्साहित नजर आए। बच्चों ने हाथियों को करीब से देखा और उनके व्यवहार, जीवनशैली व संरक्षण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं।

कार्यक्रम में कालागढ़ रेंज व कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र के कर्मचारी और प्रशिक्षु वन आरक्षियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी वन आरक्षी सुनील कुमार, वन आरक्षी हरपाल सिंह, रितेश त्रिपाठी, महेश चंद्र जोशी, दिलशाद और जफर अली समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button