उत्तराखंडऑफबीटधरोहरपर्यटनप्रेरणामनोरंजनयूथराष्ट्रीयसम्मानसंस्कृति
दून में 24 अक्टूबर से होगा दस दिवसीय ‘उत्तराखंड कौथिग’ का आयोजन, संस्कृति का इस महाकुंभ में जुटेंगे प्रदेशभर के लोकधर्मी
The ten-day ‘Uttarakhand Kauthig’ will be held in Doon starting October 24; folk artists and enthusiasts from across the state will gather for this grand celebration of culture.

दून में 24 अक्टूबर से होगा दस दिवसीय ‘उत्तराखंड कौथिग’ का आयोजन, संस्कृति का इस महाकुंभ में जुटेंगे प्रदेशभर के लोकधर्मी
रेंजर्स कॉलेज मैदान में 24 अक्टूबर से दो नवंबर तक आयोजित होगा कौथिग, बिखरेगी लोकगीत-नृत्यों की छटा, पारंपरिक व्यंजनों का जायका ले सकेंगे आगंतुक, लोक से जुड़े तमाम महत्वपूर्ण विषयों पर होगा गहन मंथन
देहरादून, 06 सितंबर 2026 : उत्तराखंड की अस्थायी राजधानी देहरादून में 24 अक्टूबर से लोक संस्कृति के महाकुंभ ‘उत्तराखंड कौथिग’ का आयोजन होने जा रहा है। दस दिवसीय इस सांस्कृतिक अनुष्ठान में लोकगीत-नृत्यों की छटा तो बिखरेगी ही, लोग पारंपरिक व्यंजनों का जायका भी ले सकेंगे। इस दौरान लोक से जुड़े तमाम महत्वपूर्ण विषयों पर गहन मंथन भी होगा। कौथिग रेंजर्स कॉलेज मैदान में आयोजित किया जाएगा। रविवार को हुई अखिल गढ़वाल सभा की आमसभा में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।

नेशविला रोड (चौधरी बिहारी लाल मार्ग) स्थित अखिल गढ़वाल सभा भवन में हुई आमसभा को संबाेधित करते हुए अखिल गढ़वाल सभा के अध्यक्ष रोशन धस्माना ने कहा कि यह वर्ष अखिल गढ़वाल सभा का हीरक जयंती वर्ष भी है। इसलिए, प्रस्तावित कौथिग को सभा भव्यता के साथ आयोजित करेगी। उन्होंने युवा सदस्यों का सभा के प्रस्तावित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। साथ ही अस्थायी राजधानी में रह रहे गढ़वाली समाज के ज्यादा से ज्यादा लोगों से सभा का सदस्य बनने की भी अपील की।





