अवार्डउत्तराखंडपुरस्कारप्रेरणायूथराष्ट्रीयव्यक्तित्वसम्मानस्पोर्ट्सस्वास्थ्य

खेल एवं युवा विकास में दीर्घकालिक योगदान के लिए फुटबॉलर रावत को ‘नेशनल एजुकेशन आइकन’ सम्मान

Footballer Rawat honored with 'National Education Icon' award for long-term contribution to sports and youth development.

खबर को सुनें


खेल एवं युवा विकास में दीर्घकालिक योगदान के लिए फुटबॉलर रावत को ‘नेशनल एजुकेशन आइकन’ सम्मान

शिक्षक दिवस पर नेशनल एजुकेशन एंड ह्यूमैनिटी फाउंडेशन की ओर से नई दिल्ली में प्रदान किया गया यह सम्मान

देहरादून, 5 सितंबर 2026: खेल विशेषज्ञ, पूर्व नेशनल फुटबॉलर, रेफरी एवं इंटरनेशनल कोच वीरेन्द्र सिंह रावत को खेल एवं युवा विकास के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन योगदान के लिए वर्ष-2026 का प्रतिष्ठित ‘नेशनल एजुकेशन आइकन’ अवार्ड से नवाज़ा गया है। यह सम्मान उन्हें नेशनल एजुकेशन एंड ह्यूमैनिटी फाउंडेशन की ओर से शिक्षक दिवस के मौके पर नई दिल्ली में प्रदान किया गया। रावत ने जीवन के लगभग 27 वर्ष खेलों के विकास, खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं रेफरियों का भविष्य संवारने और युवाओं को सकारात्मकता की ओर ले जाने के लिए समर्पित किए हैं। यह सिलसिला आज भी बदस्तूर जारी है।

फुटबॉलर रावत 57 वर्ष की उम्र में भी युवाओं, विशेषकर जेन-जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे हैं। उन्हें खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। वह प्रदेश एवं देश में खेलों के विकास को लेकर लगातार अपनी बेबाक राय रखते रहे हैं। साथ ही मीडिया के माध्यम से खेलों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर, उचित मार्गदर्शन एवं सम्मान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनका स्पष्ट मानना है कि खेल केवल मैदान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वह व्यक्तित्व, अनुशासन, स्वास्थ्य और भविष्य निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

ज्ञान एवं सकारात्मक कार्यों के लिए करें तकनीक का इस्तेमाल

फुटबॉलर रावत युवाओं को नशा, गलत संगत और अस्वस्थ जीवनशैली से दूर रहने के लिए लगातार प्रेरित कर रहे हैं। उनका संदेश है कि युवा नशा और फास्ट फूड से दूर रहें, मोबाइल फोन का अनावश्यक उपयोग न करें और तकनीक का उपयोग केवल ज्ञान एवं सकारात्मक कार्यों के लिए करें। वह युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, खेलों से जुड़ने, समाज सेवा करने, अच्छे संस्कार अपनाने और जीवन में सकारात्मक सोच रखने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। रावत का कहना है कि यदि हम अपने आसपास रहने वाले किसी व्यक्ति को गलत दिशा में जाते देखते हैं तो उसे रोकना और सही मार्ग दिखाना भी हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। अच्छी शिक्षा, अच्छे संस्कार, सकारात्मक सोच और जिम्मेदार नागरिकता ही मजबूत राष्ट्र की नींव हैं।

27 वर्षों में हजारों खिलाड़ी, कोच और रेफरियों को दिशा देने का प्रयास

रावत पिछले 27 वर्षों से खेलों के विकास को निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ-साथ कोच और रेफरियों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए भी अहम प्रयास किए हैं। खेलों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देकर उन्हें समाज एवं राष्ट्र के लिए उपयोगी नागरिक बनाने का प्रयास रावत की कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। बकौल रावत, ‘मेरे लिए किसी भी पुरस्कार से बड़ी उपलब्धि यह है कि मेरे प्रयासों से कोई युवा गलत रास्ते से बचकर खेल, शिक्षा और समाज सेवा की दिशा में आगे बढ़े। एक युवा भी नशा और गलत संगत से बचकर जीवन में सफलता की ओर बढ़ता है तो मेरे लिए यही सबसे बड़ा सम्मान है।’

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button