उत्तराखंडक्राइम

ई-रिक्शा से लगी टक्कर की सजा ‘मौत’… राजधानी का है मामला

खबर को सुनें


देहरादून, 27 अक्टूबर 2025: एक मासूम बच्चे को हल्की सी चोट लगी और कुछ ही मिनटों में एक मेहनतकश इंसान को इतना पीटा गया कि उसकी जिंदगी खत्म हो गई। घटना देहरादून के वसंत विहार क्षेत्र की है, जिसमें पिटाई के कारण गंभीर रूप से घायल हुए ई-रिक्शा चालक मनबहादुर राणा की रविवार को उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। आरोपितों ने उसे इतना पीटा कि दिमाग की नस फट गई। मामले में नामजद चार आरोपितों में से एक को वसंत विहार थाना पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि तीन फरार चल रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, 22 अक्टूबर की शाम ई-रिक्शा चालक मनबहादुर राणा निवासी लक्ष्मीपुर (उम्मेदपुर) वसंत विहार क्षेत्र से गुजर रहे थे। तभी अचानक एक बच्चा उनके सामने आ गया और ई-रिक्शा से टकरा गया। मनबहादुर ने रुककर बच्चे का हालचाल पूछना चाहा, लेकिन तभी बच्चे के पिता गजेंद्र सिंह, मां सीमा सिंह और चाचा मनी प्रिंस वहां पहुंच गए। तीनों ने मनबहादुर को लात-घूसों से बेरहमी से पीटा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मनबहादुर लहूलुहान होकर गिर पड़े। इसके बाद भी आरोपितों ने रुकना जरूरी नहीं समझा। उन्होंने मनबहादुर के खाते से ₹10,000 बच्चे के इलाज के नाम पर अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने उन्हें घर पहुंचाया और बाद में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि उनके दिमाग की नसें फट चुकी हैं और उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि मामले में नामजद चार आरोपितों में से मुख्य आरोपित गजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि तीन आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने अब मुकदमे में हत्या की धारा जोड़ दी है।

वन रक्षकों ने मांगी थी रिश्वत… एक फोन कॉल ने पहुंचा दिया हवालात, अब विभाग ने भी की बड़ी कार्रवाई

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button