उत्तराखंडकानून व्यवस्थाक्राइमगिरफ़्तार

लालतप्पड़ में पुलिस के हत्थे चढ़े दो बदमाश

Two criminals were caught by the police in Laltappad

खबर को सुनें


लालतप्पड़ में पुलिस के हत्थे चढ़े दो बदमाश

देहरादून, 23 अक्टूबर 2025 : देर रात डोईवाला के लालतप्पड़ क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, लालतप्पड़ इलाके में सघन चेकिंग के दौरान पुलिस को संदिग्ध बदमाशों की सूचना मिली थी। इस पर लालतप्पड़ बैरियर पर पुलिस ने नाकाबंदी की, लेकिन रोकने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जबकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गया। घायल बदमाशों को उपचार के लिए सीएचसी डोईवाला ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जौलीग्रांट अस्पताल रेफर किया गया। फरार बदमाश की तलाश में देर रात तक पुलिस की सर्च और कांबिंग ऑपरेशन जारी रहा।

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी देहरादून स्वयं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। बाद में उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों और पुलिस कर्मियों से विस्तृत जानकारी ली।

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में घायल बदमाशों की पहचान सोहेल खान (25) पुत्र नूर मोहम्मद निवासी ईसी रोड, करनपुर और शानू (23) पुत्र नौशाद निवासी चावला चौक, नालापानी रोड, करनपुर के रूप में हुई है। दोनों हाल ही में दून चिकित्सालय के सामने हुई फायरिंग की घटना में वांछित थे और उनके खिलाफ कोतवाली नगर में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है।

पुलिस ने मौके से एक स्कूटी, दो तमंचे, जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किया है। फरार बदमाश की तलाश में देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, एसएसपी ने रात में जोगीवाला चौकी पहुंचकर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग अभियान का भी जायजा लिया।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button