उत्तराखंडबैठकशासनस्वास्थ्य

क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के मानक क्यों शिथिल करना चाह रही सरकार

Why is the government trying to relax the standards of the Clinical Establishment Act?

खबर को सुनें


क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के मानक क्यों शिथिल करना चाह रही सरकार

देहरादून, 15 अक्टूबर 2025: मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से 50 बैड से कम वाले क्लीनिक और नर्सिंग होम के लिए क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के मानकों में शिथिलता लाने पर जोर दिया गया।

IMA के सदस्यों ने कहा कि उत्तराखंड का अधिकांश क्षेत्र दूरस्थ होने के कारण स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने पंजीकरण, क्लिनिक भवन निर्माण और फायर, प्रदूषण जैसी विभिन्न अनापत्ति प्रक्रियाओं को सरल बनाने की आवश्यकता बताई। इसके अलावा, अन्य प्रदेशों में अपनाए गए आसान मानकों को उत्तराखंड में लागू करने का सुझाव भी दिया गया।

मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिव स्वास्थ्य को निर्देशित किया कि IMA द्वारा प्रस्तुत सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाए और जो व्यावहारिक और समयानुकूल हों, उन्हें बायोलॉज में शामिल कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने IMA के सदस्यों के समन्वय से अग्रिम कदम उठाने के निर्देश भी दिए।

बैठक में सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, IMA उत्तराखंड के प्रेसिडेंट डॉ. के. के. शर्मा, सचिव डॉ. डी. डी. चौधरी, अपर सचिव संतोष बडोनी, डीजी हेल्थ सुनीता टम्टा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button