Online plateformजागरूकतायातायातराष्ट्रीय

FASTag नहीं तो जेब पर पड़ेगा दोगुना बोझ, जानिए क्यों

Without FASTag, the burden on your pocket will be doubled, know why

खबर को सुनें


FASTag नहीं तो जेब पर पड़ेगा दोगुना बोझ, जानिए क्यों

15 नवंबर से टोल प्लाजा पर नया नियम, बिना FASTag के देना होगा ज्यादा शुल्क, UPI भुगतान पर मिलेगी राहत

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर 2025 : केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने और नकद लेनदेन को कम करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों का निर्धारण और संग्रह) (तृतीय संशोधन) नियम, 2025 को मंजूरी दी है, जो 15 नवंबर 2025 से लागू होंगे।

नए नियमों के अनुसार, अगर कोई वाहन बिना वैध और सक्रिय FASTag के टोल प्लाजा में प्रवेश करता है और नकद में भुगतान करता है, तो उससे उस श्रेणी के वाहन के लिए निर्धारित शुल्क का दोगुना शुल्क वसूला जाएगा। वहीं, अगर वाहन चालक यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के माध्यम से टोल का भुगतान करता है, तो उसे 1.25 गुना शुल्क देना होगा।

उदाहरण के लिए, अगर किसी वाहन का टोल 100 रुपये है, तो नकद भुगतान करने पर 200 रुपये और UPI से भुगतान करने पर 125 रुपये देने होंगे।

सरकार का कहना है कि यह कदम टोल प्लाजा पर लंबी कतारों को कम करेगा, यात्रा को सुगम बनाएगा और टोल संचालन में पारदर्शिता बढ़ाएगा। साथ ही यह डिजिटल इंडिया अभियान को भी मजबूती देगा।

नए नियमों से उम्मीद है कि अधिक से अधिक लोग FASTag और डिजिटल भुगतान अपनाएंगे, जिससे राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर और भी आसान और तेज़ हो जाएगा।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button