अंतरराष्ट्रीयअध्यात्मउत्तराखंडचारधाम यात्रातीर्थाटनधर्म-परम्पराएंराष्ट्रीयसंस्कृति
हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजी हिमालय की वादियां, रुद्रनाथ धाम में विराजमान हुए बाबा चतुर्थ केदार
The Himalayan valleys resounded with the chants of Har Har Mahadev; Baba Chaturthi Kedar was enthroned at Rudranath Dham

हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजी हिमालय की वादियां, रुद्रनाथ धाम में विराजमान हुए बाबा चतुर्थ केदार
श्रद्धालुओं के लिए खोले गए रुद्रनाथ धाम के कपाट, यहां होते हैं भगवान शिव के एकानन स्वरूप के दर्शन, इसके लिए पैदल तय करनी पड़ती है 19 किमी की दूरी, केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के बफर जोन से होकर गुजरता है पैदल मार्ग

देहरादून, 18 मई, 2026: चमोली जिले में समुद्रतल से 11,808 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित चतुर्थ केदार रुद्रनाथ धाम के कपाट सोमवार दोपहर 12:45 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गए। बड़ी तादाद ने मौजूद श्रद्धालु, साधु-संत व स्थानीय लोग इस भव्य एवं गरिमामय धार्मिक समारोह के साक्षी बने। इससे पहले बाबा रुद्रनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली पनार बुग्याल से रुद्रनाथ धाम पहुंची।




