अध्यात्मउत्तराखंडचारधाम यात्रातीर्थाटनधर्म-परम्पराएंसंस्कृति

अब खरसाली में होंगे देवी यमुना के दर्शन

Now Goddess Yamuna will be seen in Kharsali

खबर को सुनें


अब खरसाली में होंगे देवी यमुना के दर्शन

 

उत्तरकाशी, 23 अक्टूबर 2025 : भैया दूज के पावन पर्व पर आज गुरुवार दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्री यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के अवसर पर सुबह से ही धाम में पूजा-अभिषेक और धार्मिक अनुष्ठान का क्रम चलता रहा।

परंपरा के अनुसार, आज प्रातः मां यमुना के भाई शनिदेव महाराज की डोली वाद्य यंत्रों की गूंज के बीच खरसाली गांव से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। कपाट बंद होने के बाद मां यमुना जी की भोग मूर्ति को डोली में विराजमान कर शनिदेव समेश्वर महाराज की अगुवाई में वापस खरसाली गांव के लिए ले जाया गया, जहां अब अगले छह महीने तक श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालु और तीर्थ पुरोहित इस आध्यात्मिक क्षण के साक्षी बने। श्री यमुनोत्री धाम मंदिर समिति ने इस वर्ष की यात्रा के सफल संचालन के लिए तीर्थयात्रियों, प्रशासन, पुलिस बल और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया।

इस वर्ष कपाटोद्घाटन से कपाटबंदी तक 6,44,366 तीर्थयात्रियों ने मां यमुना के दर्शन किए। जनपद उत्तरकाशी के दोनों धामों — श्री यमुनोत्री और श्री गंगोत्री — में कुल 14,01,218 तीर्थयात्री 1,55,433 छोटे-बड़े वाहनों के माध्यम से पहुंचे।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button